मध्यप्रदेश में मूंग-उड़द MSP खरीद को लेकर समीक्षा बैठक, कृषि मंत्री ऐदल सिंह कंसाना ने कहा ‘किसानों से निष्पक्ष रूप से होगी खरीदी’

भोपाल में कृषि की अध्यक्षता में हुई बैठक में खरीदी प्रक्रिया को पारदर्शी, निष्पक्ष और किसान हितैषी बनाने पर विस्तार से चर्चा हुई। मंत्री कंसाना ने कहा कि किसानों से बिना किसी भेदभाव के खरीदी की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को पर्याप्त उपार्जन केंद्र स्थापित करने, समय पर तुलाई और भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
Madhya Pradesh Moong Procurement

मध्यप्रदेश में मूंग और उड़द की समर्थन मूल्य पर खरीदी को लेकर कृषि मंत्री ऐदल सिंह कंसाना की अध्यक्षता में बैठक हुई। इस बैठक में खरीदी व्यवस्था को निष्पक्ष, पारदर्शी और किसान हितैषी बनाने पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के बाद कृषि मंत्री  ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के नेतृत्व में किसानों के लिए लाभकारी नीतियां बनाई जा रही हैं।

ऐदल सिंह कंसाना ने केंद्र और राज्य सरकार के नेतृत्व के प्रति आभार जताया और कहा कि खरीदी प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष होगी तथा किसानों से बिना किसी भेदभाव के उपज खरीदी जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए पर्याप्त संख्या में उपार्जन केंद्र स्थापित किए जाएं।

मूंग और उड़द खरीदी पर समीक्षा बैठक 

प्रदेश में मूंग की न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदी की पारदर्शिता और सुचारू संचालन को लेकर आज भोपाल में एक अहम समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कृषि मंत्री ऐदल सिंह कंसाना ने की। बैठक के बाद कृषि मंत्री ने कहा कि किसानों से बिना किसी भेदभाव के खरीदी की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पर्याप्त संख्या में उपार्जन केंद्र स्थापित किए जाएं ताकि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। साथ ही, समय पर तुलाई और भुगतान सुनिश्चित करने के लिए भी निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

जारी है पंजीयन प्रक्रिया

बता दें कि मूंग और उड़द की समर्थन मूल्य पर खरीदी के लिए पंजीयन प्रक्रिया 19 जून से शुरू हो चुकी है। पंजीयन कराने की अंतिम तिथि 6 जुलाई है। उपार्जन कार्य 7 जुलाई से 6 अगस्त तक चलेगा। इस बार मूंग का न्यूनतम समर्थन मूल्य 8682 रुपये प्रति क्विंटल और उड़द का 7400 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। किसान समग्र पोर्टल या नजदीकी कृषि उपज मंडियों में पंजीयन करा सकते हैं। सिर्फ पंजीकृत किसान ही एमएसपी योजना का लाभ उठा सकेंगे।

[dgv_vimeo_video id=”1095897143″]

[dgv_vimeo_video id=”1095897486″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews