MP News: नगरीय निकाय उप-निर्वाचन 2024 में 19 में से 13 पार्षद भाजपा के जीते, सीएम डॉ मोहन यादव ने दी बधाई

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने विजयी पार्षदों को बधाई दी है, उन्होंने X पर लिखा - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश और प्रदेश तेजी से समग्र विकास की ओर अग्रसर है। मध्य प्रदेश की जनता का विश्वास और आशीर्वाद भारतीय जनता पार्टी के साथ है।
BJP

MP News:  नगरीय निकायों के उप-निर्वाचन वर्ष 2024 के निर्वाचन परिणामों की घोषणा कर दी गई हैं। उप निर्वाचन 13 जिलों में 19 पार्षद पद के लिये हुआ। इसमें 13 पार्षद भारतीय जनता पार्टी, 4 पार्षद इंडियन नेशनल कांग्रेस और 2 पार्षद निर्दलीय विजयी घोषित किये गये हैं। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव भाजपा के सभी विजयी पार्षदों को बढ़ी दी है और मतदाताओं का आभार माना है।

13 जगह भाजपा, 4 कांग्रेस और 2 निर्दलीय पार्षद जीते 

राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव अभिषेक सिंह ने बताया है कि नगरीय निकाय गुना, मैहर, मकरोनिया बुजुर्ग, बैतूल, बांदरी, शाहगढ़, साँची, रीवा, इंदौर, शाहपुर, बालाघाट, अजयगढ़ और विजयराघवगढ़ में भारतीय जनता पार्टी के अभ्यर्थी विजयी घोषित किये गये हैं। इसी तरह नगरीय निकाय सिरमौर, नेपानगर, जावरा और आठनेर में इंडियन नेशनल कांग्रेस तथा नगरीय निकाय ताल एवं सीहोर में निर्दलीय अभ्यर्थी विजयी घोषित किये गये हैं।

सीएम डॉ मोहन यादव ने विजयी BJP पार्षदों को दी बधाई, मतदाताओं का माना आभार 

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने विजयी पार्षदों को बधाई दी है, उन्होंने X पर लिखा – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश और प्रदेश तेजी से समग्र विकास की ओर अग्रसर है। मध्य प्रदेश की जनता का विश्वास और आशीर्वाद भारतीय जनता पार्टी के साथ है। इसी का परिणाम है कि प्रदेश के 13 जिलों में आयोजित नगरीय निकायों के उप चुनावों में 19 में से 13 पार्षद भाजपा के विजयी हुए हैं। सभी विजयी प्रत्याशियों को मेरी ओर से बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं। भाजपा के देवतुल्य कार्यकर्ताओं को भी शुभकामनाएं एवं सभी मतदाताओं का आभार।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews