MP: लापरवाही पर बड़ा एक्शन- 2 निलंबित, 7 दिन का वेतन काटा, 5 प्राचार्यों समेत 89 को नोटिस

mp news

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश (MP News) में लापरवाही पर कार्रवाई जारी है। आए दिन लापरवाह अधिकारियों कर्मचारियों (MP Employees Officer) पर एक्शन लिया जा रहा है।इसी कड़ी में अलीराजपुर कलेक्टर  (Alirajpur Collector) ने क्लस्टर शालाओं के निरीक्षण के दौरान लापरवाही पाए जाने पर आमखुट सीएसी बसंतसिंह कनेश को निलंबित (Suspended) कर दिया है।

यह भी पढ़े.. रीवा लोकायुक्त के शिकंजे में फंसा नायब तहसीलदार, रिश्वत लेते रंगेहाथों गिरफ्तार, मामला दर्ज

वही नरसिंहपुर कलेक्टर  (Narsinghpur Collector) रोहित सिंह ने प्रोजेक्ट निदान के तहत नगर परिषद तेंदूखेड़ा में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में लापरवाही और असंतोषजनक कार्य पाए जाने पर वार्ड क्रमांक दो के प्रभारी कुलदीप वाजपेयी को निलंबित कर दिया और वार्ड क्रमांक 8 के प्रभारी गरीबदास नौरिया का 7 दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए।वही सीएमओ को निर्देश दिए कि साफ-सफाई की शिकायतें आने पर संबंधित वार्ड प्रभारियों पर कार्रवाई करें।

गुना कलेक्टर (Guna Collector) फ्रेंक नोबल ए ने पीएम आवास (PM Awas) में गड़बड़ी की शिकायत पाए जाने और हितग्राहियों के खाते में तीसरी और चौथी किस्त ना पहुंचने पर पीएम आवास की शाखा देने वाले सुनील जैन और आपरेटर इमरान खान को नोटिस जारी किया गया है। साथ ही कहा कि आगे भी पीएम आवास के मामले की जांच जारी रहेगी। उधर जिओ टैग कंपनी के भोपाल के अधिकारियों को पत्र लिखकर यह जानकारी मांगी गई है कि उनके कर्मचारियों द्वारा हितग्राही के खाते में तीसरी और चौथी किस्त क्यों नहीं डाली गई।

यह भी पढ़े.. राज्य सरकार का शिक्षकों को बड़ा तोहफा, मानदेय में 20 फीसद की वृद्धि का ऐलान, एरियर्स का होगा भुगतान!

वही चांचौड़ा एसडीएम वंदना राजपूत ने औचक निरीक्षण के दौरान पाया कि सरकारी स्कूलों (Government School) में चल रहे 12 से 14 वर्ष तक के बच्चों का वैक्सीनेशन कार्यों में शिक्षकों और प्राचार्यों द्वारा गंभीर लापरवाही की जा रही है। इसके बाद एसडीएम ने डीईओ को कार्रवाई करने को लेकर अवगत कराया। जिसके बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने चांचौड़ा ब्लाक के पांच स्कूलों शासकीय माध्यमिक विद्यालय कुंभराज, कन्या माध्यमिक विद्यालय चांचौड़ा, प्राथमिक विद्यालय कुसुमपुरा, हायरसेकंडरी स्कूल मृगवास और माध्यमिक स्कूल पटोदी द्वारा देरी से खुलने से वैक्सीनेशन में विलंब होने पर पांच प्राचार्यों को नोटिस थमाए है और 3 दिन में जवाब मांगा है।

82 को भी नोटिस जारी

इधर, श्योपुर कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देशन पर एसडीएम लोकेन्द्र सरल ने तहसीलदार के प्रतिवेदन पर 82 अवैध कॉलोनाइजर्स पर कार्रवाई करते हुए नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में इन कॉलोनाइजर्स को 8 अप्रैल को एसडीएम न्यायालय में दस्तावेजों के साथ उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews