बीजेपी नेता सुरेंद्र शर्मा ने सीएम शिवराज को लिखा पत्र, फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री करने की मांग

बीजेपी नेता सुरेंद्र शर्मा ने सीएम शिवराज को लिखा पत्र, फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री करने की मांग

The Kerala Story : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेन्द्र शर्मा ने सुदीप्तो सेन द्वारा निर्देशित फिल्म “द केरल स्टोरी” को मध्यप्रदेश में टैक्स फ्री करने की माँग की है। इसे लेकर उन्होने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को एक पत्र लिखा है। उन्होने लिखा है कि ज्यादा से ज्यादा लोग इस फिल्म को देखकर कांग्रेस की असलियत से वाकिफ हो सकें, इसके लिए इसे टैक्स फ्री किया जाए।

इस पत्र में सुरेन्द्र शर्मा ने लिखा है कि ‘सुदीप्तो सेन द्वारा निर्देशित फिल्म द केरला स्टोरी आज देश भर में प्रदर्शित हो रही है। इस फिल्म में केरलामें आईएसआईएस के बढ़ते हुए जाल, उस जाल में लव जिहाद के माध्यम से हिंदू लड़कियों को फंसाने औरआईएसआईएस में ले जाने तक की भयावह घटनाओं को दिखाया गया है। मेरा आपसे निवेदन है कि इस फिल्म को मध्यप्रदेश में टैक्स फ्री किया जाए ताकि अधिकाधिक जनता केरल की काँग्रेस और वामपंथी सरकारों के मौन समर्थन से चल रहे लव जिहाद और आईएसआईएस की गतिविधियों को जान सकें एवं देश के अंदर पनप रहे इस विषैले बीज को वृक्ष बनने से रोकने के लिए मुकाबला कर सकें।’

फिल्म में मुख्य भूमिका में अदा शर्मा हैं और उनके साथ योगिता बिहानी , सोनिया बलानी और सिद्धि इदनानी ने भी अहम किरदार निभाए हैं। इसके लेखक हैं सूर्यपाल सिंह, सुदीप्तो सेन और विपुल अमृतलाल शाह। वहीं निर्देशन किया है सुदीप्तो सेन ने और निर्माता विपुल अमृतलाल शाह हैं। फिल्म की कहानी ऐसी युवतियों पर आधारित हैं जिन्हें लव जिहाद में फंसाया गया। अब इसे मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री करने की मांग उठाई गई है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews