MP News : चुनाव से पहले सीएम शिवराज ने की 3 बड़ी घोषणाएं, छात्रों-आमजन को मिलेगा लाभ, लाड़ली बहना योजना पर भी अपडेट

cm shivraj singh

CM Shivraj Singh Chouhan : आगामी चुनाव से पहले सीएम शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर जिले के  रेहटी के गौरव दिवस पर  3 बड़ी घोषणाएं की है। सीएम ने रेहटी में नर्मदा नदी से पेयजल के लिए 15 करोड़ रूपये की योजना को स्वीकृत और रेहटी कॉलेज में पीजी की MA, MSC, Mcom की कक्षाएँ इसी सत्र से शुरू करने का ऐलान किया। वही सीएम ने रेहटी में इंडोर स्टेडियम के साथ जिम की स्थापना करने और मालीबाया तक के मार्ग को फोर लेन लाइन बनाने की घोषणा भी की।

सीएम शिवराज ने कहा है कि लाड़ली बहना योजना दुनिया की अपने तरह की अकेली योजना है जो महिलाओ को सशक्त बनाएगी।  सभी के सहयोग की उम्मीद के साथ रेहटी में नर्मदा नदी से पेयजल के लिए 15 करोड़ रूपये की योजना को स्वीकृत करने की घोषणा की। उन्होंने रेहटी कॉलेज में पीजी की एम.ए., एम.एससी, एम.कॉम की कक्षाएँ इसी सत्र से प्रारंभ करने की घोषणा की। इसके अलावा  रेहटी में इंडोर स्टेडियम के साथ जिम की स्थापना करने और मालीबाया तक के मार्ग को फोर लेन लाइन बनाने की घोषणा भी की। विभिन्न जन-कल्याणकारी योजनाओं में हितग्राहियों को हितलाभ वितरित किये।

महिलाओं के लिए प्रदेश में कई योजनाएं, भर्तियों में भी आरक्षण

सीएम चौहान लाड़ली बहना योजना की अवधारणा बताते हुए भावुक हो गए और उन्होंने अपने स्नेह तथा संबंधों को “फूलों का तारो का, सबका कहना है, लाखों हजारों में मेरी बहना है” गाकर व्यक्त किया। बहनों ने भी मुख्यमंत्री के स्वर में स्वर मिला कर संबंधों की प्रगाड़ता व्यक्त की। महिलाओं और बेटियों के सशक्तिकरण के बनाई गई मुख्यमंत्री कन्या विवाह-निकाह योजना, लाड़ली लक्ष्मी योजना, स्थानीय निर्वाचन में महिलाओं को 50 फीसदी आरक्षण, शिक्षक भर्ती में 50 और पुलिस में 30 फीसदी आरक्षण का उल्लेख करते हुए सीएम ने कहा कि लाड़ली बहना योजना बहनों के आत्म-सम्मान की योजना है। यह योजना परिवार में प्रेम बढ़ाने, आर्थिक रूप से सशक्तिकरण के साथ जीवन में बदलाव लाएगी।  ये सामाजिक क्रांति है जो मध्यप्रदेश की धरती से शुरू हुई है।

लाड़ली बहना योजना बनाकर मुख्यमंत्री बनना सार्थक हुआ

सीएम चौहान ने महिला सशक्तिकरण के लिए चलाई गई योजनाओं के सकारात्मक परिणामों का उल्लेख करते हुए कहा कि आज बिटियाँ बोझ नहीं लखपति हो रही है और लिंगानुपात में भी सुधार हुआ है। उन्होंने रेहटी के नागरिकों के द्वारा किए गए भावपूर्ण स्वागत के लिए धन्यवाद व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि वे जनता का विश्वास हमेशा बनायें रखेंगे।   मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना बना कर मेरी जिंदगी सफल और मुख्यमंत्री बनना सार्थक हुआ है। मैं बचपन से ही बेटी और बहनों के प्रति संवेदनशील रहा हूँ। बेटियों के प्रति अन्याय को रोकने के लिये मैंने पहले लाड़ली लक्ष्मी योजना बनाई, जिसके सफल क्रियान्वयन ने प्रदेश में बेटी को अभिशाप से वरदान बना दिया। अब मेरे दिल से उपजी यह योजना मेरी बहनों को आत्म-निर्भर बनाने के साथ उन्हें सामाजिक रूप से भी सशक्त करेगी।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews