MP News : सीएम शिवराज ने फिल्मी अंदाज में कमलनाथ पर कसा तंज, कहा ‘मेरे पास जनता है’

indore

CM Shivraj took a dig at Kamal Nath : सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कमलनाथ पर फिल्मी अंदाज़ में तंज कसा है। उन्होने कांग्रेस और कमलनाथ को घेरते हुए कहा कि उनकी पार्टी में नेता चुनने का आधार धन संपत्ति आदि हो सकता है लेकिन हमारे साथ जनता है और यही हमारी सबसे बड़ी संपदा है। सीएम ने कहा कि लोकतंत्र में जनता ही नेता को चुनती है और अगर किसी को भी ये लगता है कि संपत्ति के आधार पर वो लीडर बन सकता है तो ये उसका भ्रम है।

मध्य प्रदेश में चुनावी साल है और जनता को लुभाने के लिए अपने कार्यों, योजनाओं, वादों, दावों के प्रचार प्रसार के साथ विपक्षी दल पर जमकर हमले भी हो रहे हैं। मुख्यमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री के बीच भी लगातार सवालों, आरोप-प्रत्यारोपों का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने बॉलीवुडिया अंदाज में कमलनाथ को घेरा है। दीवार फिल्म का मशहूर डायलॉग ‘मेरे पास मां है’ भला कौन भूला होगा। मुख्यमंत्री ने भी कुछ उसी लहजे में चुटकी ली है।

सीएम शिवराज ने कहा कि ‘उनके पास हवाई जहाज है, उनक पास हेलीकॉप्टर है, उनक पास कार है, उनके पास संपत्ति है, उनके पास दौलत है इसलिए वो कांग्रेस के नेता हैं, लीडर हैं और मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार हैं। ये कांग्रेस के नेता ही कह रहे हैं। वो इसलिए है कि उनके पास धन दौलत के अकूत भंडार है, इसलिए वो नेता है। नेता का पैमाना ये हो गया। लेकिन हमारे पास जनता है। कांग्रेस अगर इस पैमाने पर अपना नेता तय करती है कि उनके पास सब कुछ है धन दौलत साधन तो वो करती रहे, ये उनको मुबारक हो। लेकिन लोकतंत्र में लीडर का ये मापदंड नहीं हो सकता।’

इसी के साथ आज राजधानी में मशहूर सिंगर दर्शन रावल आए हैं, आज वो भोपाल में परफॉर्म भी करेंगे। मुख्यमंत्री ने उनका स्वागत करते हुए कहा कि उन्होने दर्शन के साथ यूथ पॉलिसी पर चर्चा की जिसमें कलाकारों के लिए भी फेलोशिप का प्रावधान रखा है और वो चाहते हैं कि टैलेंट को सर्च करना चाहिए और उन्हें सही प्लेटफॉर्म मुहैया कराना चाहिए। वहीं दर्शन रावल ने कहा कि सीएम शिवराज से प्रेरणा लेते हुए तय किया है कि अबसे अपने हर जन्मदिन पर एक पौधा लगाएंगे। इसी के साथ नए टैलेंट के उभारने के लिए भी वो सीएम की प्रेरणा से उनके साथ मिलकर भविष्य में कुछ सार्थक करने की योजना बना रहे हैं।

[dgv_vimeo_video id=”817859998″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews