MP News : सीएम शिवराज ने किसानों के खाते में ट्रांसफर की 202 करोड़ से अधिक राशि

MP News : सीएम शिवराज ने किसानों के खाते में ट्रांसफर की 202 करोड़ से अधिक राशि

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश के एक लाख से अधिक किसानों को सीएम शिवराज (CM Shivraj) ने आज गुरुवार 17 फरवरी को बड़ा तोहफा दिया। सीएम शिवराज ने अपने निवास पर सिंगल क्लिक से 23 जिलों के 1 लाख 46 हजार किसानों के बैंक खातों में 202.90 करोड़ रुपये की राशि ट्रांसफर की। ये राशि उन किसानों के खातों में भेजी गई है जिन किसानों की फसलें पिछले दिनों ओलावृष्टि और अतिवृष्टि में खराब हो गईं थीं।

राशि वितरण कार्यक्रम के दौरान किसावों को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि ओलावृष्टि और असमय बारिश से फसलों को नुकसान हुआ था, तभी मैंने आप सभी किसान भाई-बहनों से कहा था कि परेशान मत होना, आंखों में आंसू मत लाना, मैं हमेशा की तरह आपके हर दुख संकट की घड़ी में साथ खड़ा हूं। आपको मैं पूरी राहत दूंगा।

ये भी पढ़ें – DRDO Recruitment 2022 : अप्रेंटिस के लिए वैकेंसी, ये है आवेदन करने की लास्ट डेट

उन्होंने कहा कि किसान(MP Farmer) और इनका पूरा परिवार श्रम करता है, तब कहीं खेतों से अन्न की प्राप्ति होती है। कई बार प्राकृतिक आपदा के कारण यह फसल नष्ट हो जाती है। हर संकट में मैं अन्नदाता के साथ खड़ा हूं। आपको इस संकट से पार निकालकर ले जायेंगे।

ये भी पढ़ें – Jobs In Abudhabi : ITI पास के लिए सुनहरा मौका, सैलरी होगी 36 हजार रुपये

सीएम शिवराज (CM Shivraj) ने आश्वस्त किया मेरे किसान भाई-बहनों, फसल बीमा का पैसा पहुंचने में कई बार विलंब हो जाता है, तो चिंता मत कीजियेगा। इस प्रक्रिया में कई बार 7-10 दिन भी लग जाते हैं। आपको फसल बीमा का पूरा पैसा मिले, हम यह सुनिश्चित करेंगे।

ये भी पढ़ें – MPPSC : उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर, इस तरह तैयार होगी मेरिट लिस्ट, इन श्रेणी को मिलेगा लाभ

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews