Jobs In Abudhabi : ITI पास के लिए सुनहरा मौका, सैलरी होगी 36 हजार रुपये

Jobs In Abudhabi : ITI पास के लिए सुनहरा मौका, सैलरी होगी 36 हजार रुपये

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। विदेश में नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के मप्र सरकार अबुधाबी में रोजगार (Jobs In Abudhabi) का सुनहरा मौका दे रही है।  मध्य प्रदेश सरकार(MP Government) का तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग ITI पास युवाओं के लिए प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन कर रहा है जिसके माध्यम से चयनित युवा अबुधाबी में जॉब कर सकेंगे।

मध्य प्रदेश सरकार के तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग (Department of Technical Education, Skill Development and Employment ) ने अपने आधिकरिक ट्विटर एकाउंट पर प्लेसमेंट ड्राइव की पूरी जानकारी शेयर की है।  दरअसल ये कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव होगी जो ग्लोबल स्किल पार्क भोपाल के सिटी कैंपस गोविंदपुरा में 21 और 22 फरवरी को सुबह 9:30 बजे से आयोजित की जाएगी।

ये भी पढ़ें – MP WEATHER : आज इन जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश के आसार, जानें अपने शहर का हाल

विभाग के मुताबिक अबुधाबी (UAE) की JSW लिमिटेड को मैकेनिकल ट्रेनी पद पर योग्य उम्मीदवार चाहिए।  इसके लिए फिटर, टर्नर और मशीनिष्ट ट्रेड के ITI उत्तीर्ण युवा चाहिए। चयनित उम्मीदवार को 36 हजार रुपये महीना सैलरी मिलेगी। अधिक जानकारी के लिए विभाग द्वारा जारी विज्ञापन में दिए गए मोबाइल नंबरों पर सम्पर्क किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें – MP Corona : 24 घंटे में मिले 1388 पॉजिटिव, भोपाल इंदौर में सबसे ज्यादा केस, एक्टिव केस 13 हजार के करीब

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews