MP News : महिला एवं बाल विकास विभाग आयुक्त ने निजी संस्थाओं को लिखा पत्र, बच्चों के लिए की ये अपील

MP News : महिला एवं बाल विकास विभाग आयुक्त ने निजी संस्थाओं को लिखा पत्र, बच्चों के लिए की ये अपील

MP News : कुछ साल पहले आई महामारी कोविड ने बहुत लोगों का बहुत कुछ छीन लिया, कोविड पीड़ित बहुत से बच्चे ऐसे हैं जो अपने माता पिता को खो चुके हैं और अनाथ हैं, ऐसे बच्चों की चिंता सरकार कर रही है, मप्र की शिवराज  सरकार बच्चों का जीवन स्तर सुधारने के लिए उनकी हर जरुरत को पूरा कर रही है, महिला एवं बाल विकास विभाग ने प्रदेश की निजी संस्थाओं में इसमें मदद की अपील की है ।

महिला एवं बाल विकास विभाग के आयुक्त डॉ. रामराव भोंसले ने प्रदेश के सभी औद्योगिक एवं व्यापारिक संघ के अध्यक्ष तथा सभी पब्लिक सेक्टर अंडरटेकिंग के प्रबंध संचालकों को पत्र लिख कर जरूरमंद बच्चों को निजी स्पॉन्सरशिप के माध्यम से सहायता देने का आह्वान किया है।

डॉ. भोंसले ने कहा कि सभी बच्चों को पारिवारिक माहौल में अपने विकास करने के साथ ही खुशनुमा वातावरण में प्यार और सम्मान के साथ जिंदगी बिताने का अधिकार है। पारिवारिक माहौल बच्चे के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक है। इसलिए समाज को आगे आकर उनकी मदद करना चाहिए ।

उन्होंने कहा कि कोविड महामारी के दौरान तथा अन्य कारणों से जोखिमपूर्ण परिस्थितियों में आए बच्चों की सहायता के लिए सरकार के साथ ही समाज के जिम्मेदार नागरिक तथा संगठन आगे बढ़कर निजी स्पॉन्सरशिप के तहत बच्चों को वित्तीय, सामग्री, अधो-संरचना विकास के लिए सहायता करें। इससे बच्चों का परिवार में ही पालन-पोषण हो सकेगा और उन्हें परिस्थितिवश संस्थाओं में प्रवेशित न करना पड़ेगा अथवा संस्था में अंतिम विकल्प के रूप में प्रवेशित बच्चे का बेहतर व समग्र विकास हो सके।

आयुक्त के मुतबिक प्रदेश में पिछले साल निजी स्पॉन्सरशिप के तहत लगभग 5 हजार 469 बच्चों को लाभान्वित किया गया है। संगठन के अंतर्गत कोई भी फर्म, औद्योगिक इकाई, व्यापारी, जरूरतमंद बच्चों की सहायता व्यक्तिगत अथवा सीएसआर के तहत करने के इच्छुक हो तो महिला-बाल विकास विभाग के स्थानीय कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि निजी स्पॉन्सरशिप के लिए राज्य स्तर पर किशोर न्याय निधि के खाते में भी सहायता राशि जमा की जा सकती है। बच्चों को प्रदान सहायता के संबंध में पारदर्शिता पूर्ण अद्यतन जानकारी नियमित रूप से उपलब्ध कराई जायेगी, इच्छुक स्पॉन्सर किशोर न्याय निधि के बैंक अकाउंट न. 40195484568, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, जहाँगीराबाद, भोपाल IFSC कोड-SBIN0001178 पर राशि जमा करा सकते हैं।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews