MP News : पूर्व मंत्री जीतू पटवारी ने किया बड़ा ऐलान ‘मध्य प्रदेश में भर्ती परीक्षा शुल्क माफ होगा’

MP News : पूर्व मंत्री जीतू पटवारी ने किया बड़ा ऐलान ‘मध्य प्रदेश में भर्ती परीक्षा शुल्क माफ होगा’

Jeetu Patwari’s big announcement : पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी ने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर बेरोजगारों से भर्ती परीक्षा शुल्क लेना बंद करेंगे। उन्होने बेरोजगार युवाओं से वादा करते हुए कहा कि कांग्रेस के आने पर वो किसी भी परीक्षा के लिए एक पैसा भी नहीं लेंगे। इसी के साथ उन्होने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से भी मांग की कि बेरोजगारों से परीक्षा शुल्क लेना बंद करें।

जीतू पटवारी ने किया वादा

विधायक जीतू पटवारी ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर किसी भी भर्ती परीक्षा के लिए बेरोजगारों से एक रुपया नहीं लेंगे। उन्होने कहा कि राजस्थान सरकार बजट में ये फैसला ले चुकी है। यही फैसला मध्यप्रदेश में भी लिया जाएगा। इससे प्रदेश के 30 लाख से ज्यादा रजिस्टर्ड बेरोजगारों को फायदा मिलेगा। इसी के साथ उन्होने शिवराज सरकार से भी मांग की कि बेरोजगारों से फीस लेना बंद करें। उन्होने कहा कि हम इस मुद्दे को लगातार उठा रहे हैं और मुख्यमंत्री से लिखित में भी ये मांग कर चुके हैं..विधानसभा में भी मुद्दा उठा चुके हैं। बावजूद इसके सरकार बेरोजगारों से फीस वसूल रही है, जो गलत है।

राजस्थान की तर्ज पर लेंगे फैसला

उन्होने कहा कि राजस्थान सरकार का बजट में प्रावधान किया गया है कि युवाओं से कोई भर्ती परीक्षा शुल्क नहीं लिया जाएगा। इससे वहां के 40 लाख युवाओं को फायदा मिलेगा। हम भी यह मांग प्रदेश में उठा रहे हैं, लेकिन बीजेपी सरकार द्वारा इसपर कोई फैसला नहीं लिया जा रहा है। उन्होने कहा कि मध्यप्रदेश के पास 500 करोड़ रुपए की एफडी है, जो जनता के रुपए है। यह राशि उसी व्यापमं के पास है जिसपर पेपर लीक समेत कई आरोप लगे हैं और प्रदेश कलंकित हुआ है। आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनते ही उन्होने इस बारे में फैसला लेने की घोषणा की।

[dgv_vimeo_video id=”797945583″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews