MP News : विधानसभा में कटोरा लेकर पहुंची कांग्रेस, सरकार पर प्रदेश को कर्ज में डुबोने के आरोप

मध्य प्रदेश कांग्रेस सड़क से लेकर सदन तक सरकार के खिलाफ हमलावर है , महंगाई, रोजगार, खाद, बीज, किसान जैसे मुद्दों पर कांग्रेस के नेता सरकार से सवाल कर रहे हैं और प्रदर्शन कर रहे हैं। 
MP News : विधानसभा में कटोरा लेकर पहुंची कांग्रेस, सरकार पर प्रदेश को कर्ज में डुबोने के आरोप

MP News : मध्य प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र की शुरुआत में ही कांग्रेस ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं कल सोमवार को पहले दिन खाद और किसान के मुद्दे पर घेराव करने वाली कांग्रेस आज विधानसभा में हाथों में कटोरे लेकर पहुंची कांग्रेस विधायकों ने आरोप लगाया कि सरकार ने प्रदेश को कर्ज मने डुबो दिया है जिसका खामियाजा जनता भुगत रही है।

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के नेतृत्व में आज कांग्रेस के विधायक हाथ में स्टील का बड़ा सा कटोरा लेकर विधानसभा पहुंचे, उनके हाथों में तख्तियां भी थीं जिसपर सरकार विरोधी नारे लिखे थे, कांग्रेस विधायकों का कहना था इस सरकार ने प्रदेश के एक एक नागरिक को हजारों का कर्जदार बना दिया है, हालात ये है कि सरकार के पास ब्याज चुकाने के लिए भी पैसे नहीं है उसके लिए भी कर्ज लिया जा रहा है।

हाथ में कटोरा लेने की ये वजह बताई कांग्रेस ने 

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि हम हाथों में कटोरा लेकर किसान को खाद देने की भीख मांग रहे हैं, युवाओं को रोजगार देने की मांग कर रहे हैं, महंगाई कम कर जनता को राहत देने की मांग कर रहे हैं लेकिन सरकार कुछ भी सुनने के लिए तैयार नहीं है, उमंग सिंघार ने भाजपा में गुटबाजी के भी आरोप लगाये।

गांधी प्रतिमा के नीचे बैठे कांग्रेस विधायक 

कांग्रेस विधायकों ने गांधी प्रतिमा के नीचे बैठकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की उनके हाथों में जो तख्तियां थी उसपर लिखा था सरकार प्रतिदिन 60 करोड़ का कर्ज ले रही है , प्रति व्यक्ति 55 हजार का कर्जदार है, ब्याज चुकाने के लिए भी कर्ज ले रही सरकार …कुल मिलाकर कांग्रेस ने अपने तेवरों से बता दिया है कि विधानसभा का शीतकालीन सत्र भी हंगामाखेज ही रहने वाला है।

[dgv_vimeo_video id=”1039913079″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews