MP News : यादव समाज के सम्मेलन में उठी जातिगत जनगणना और ओबीसी आरक्षण की मांग, कमलनाथ अरुण यादव हुए शामिल

MP News : यादव समाज के सम्मेलन में उठी जातिगत जनगणना और ओबीसी आरक्षण की मांग, कमलनाथ अरुण यादव हुए शामिल

Demand for caste census and OBC reservation : भोपाल के मानस भवन में यादव समाज का महासम्मेलन हुआ जहां पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भी शिरकत की। यहां बड़ी तादाद में प्रदेशभर से यादव समाज के नेता एवं समाज के वरिष्ठ नागरिक शामिल हुए। सभी नेताओं की सहमति से यादव समाज ने आगामी चुनाव में कमलनाथ को मध्य प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा कि उनकी सरकार ने ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण दिया था, लेकिन मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने षडयंत्रपूर्वक इस आरक्षण को समाप्त करा दिया। उन्होने कहा कि कांग्रेस पार्टी सत्ता में आने के बाद फिर से 27 प्रतिशत आरक्षण का अधिकार ओबीसी वर्ग को देगी। जातिगत जनगणना समाज के सभी वर्गों का हक है। कांग्रेस पार्टी की स्पष्ट मांग है कि केंद्र सरकार को जातिगत जनगणना करानी चाहिए। कमलनाथ ने मुलायम सिंह यादव, सुभाष यादव और शरद यादव को याद करते हुए कहा कि यादव समाज के इन सभी नेताओं ने सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ी। मुलायम सिंह यादव जब उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री थे तो उनके हवाई जहाज से ही मैं देश के अलग-अलग इलाकों का दौरा करता था।

महासम्मेलन में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष अरुण यादव ने कहा कि कमलनाथ जी ने हमेशा ओबीसी वर्ग और यादव समाज का सम्मान किया है। एक ही बार आग्रह करने पर उन्होंने भोपाल के अपेक्स बैंक का नाम सुभाष यादव भवन रख दिया था। कोई और नेता होता तो ओबीसी का 27 प्रतिशत आरक्षण बढ़ाने के लिए बड़ा भारी कार्यक्रम पूरे प्रदेश में आयोजित करता, लेकिन मुख्यमंत्री के रुप में कमलनाथ ने पूरी शालीनता से बिना किसी शोर-शराबे के वैधानिक तौर पर ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण दिया था। इस मौके पर पूर्व मंत्री एवम विधायक पीसी शर्मा ने राजधानी यादव समाज राधा कृष्ण मंदिर निर्माण के लिए 5 लाख रूपए की राशि दी, समाज के नागरिकों ने उनका आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में कांग्रेस विधायक संजय यादव, हर्ष यादव, पीसी शर्मा, मप्र कांग्रेस के कोषाध्यक्ष, अशोक सिंह, कांग्रेस सेवा दल के अध्यक्ष योगेश यादव, पूर्व महापौर दीपचंद यादव, यादव समाज अध्यक्ष रामस्वरूप यादव, भोपाल युवा कांग्रेस अध्यक्ष नरेन्द्र यादव, प्रदेश महामंत्री सीताराम यादव सहित पूरे प्रदेश से आए यादव समाज के लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का आयोजन कांग्रेस नेता दामोदर यादव द्वारा किया गया।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews