
First posting of MP IAS officers : मध्य प्रदेश को भारतीय प्रशासनिक सेवा के 8 नए अधिकारी मिले हैं, इनकी ट्रेनिंग पूरी हो चुकी है जिसके बाद पदस्थापना के आदेश जारी किये गए हैं। सभी नए IAS अधिकारियों को सहायक कलेक्टर के पद पर अलग अलग जिलों में पदस्थ किया गया है।
सामान्य प्रशासन विभाग मध्य प्रदेश ने पदस्थापना आदेश जारी करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश संवर्ग को आवंटित भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2022 बैच के परिवीक्षाधीन अधिकारियों का लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी मसूरी में प्रथम चरण का प्रशिक्षण समाप्त हो गया है, उनकी प्रदेश में प्रशिक्षण के लिए अलग अलग जिलों में सहायक कलेक्टर के पद पर पदस्थापना की जाती है।

लेखक के बारे में
Atul Saxena
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.
पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ....
पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →

