MP News : गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का कमलनाथ पर तंज, कहा ‘अभिमन्यु की तरह चक्रव्यूह में फंस चुके हैं’

MP News : गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का कमलनाथ पर तंज, कहा ‘अभिमन्यु की तरह चक्रव्यूह में फंस चुके हैं’

Narottam Mishra’s taunt on Kamal Nath : कांग्रेस में मची उथल पुथल को लेकर प्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर तंज़ कसा है। उन्होंने कहा कि कमलनाथ जी अभिमन्यु से भी बुरी तरह चक्रव्यूह में फंस चुके है, इसलिए उन्हें क्या बोलना है, क्या करना है समझ नहीं आ रहा है। सच तो यह है कि अब उनका इस चक्रव्यूह से निकलना मुश्किल है।

कमलनाथ पर तंज

गृह मंत्री ने कहा कि कमलनाथ जी की कांग्रेस के भीतर इतनी तगड़ी घेराबंदी की गई है कि वह क्या करें, क्या न करें, क्या बोलें , क्या न बोलें समझ ही नहीं आ रहा है। संगठन स्तर पर कोई फैसला लेते हैं तो उन्हें वह बदलना पड़ता है। खुद के पास हनी ट्रेप की सीडी होने की बात हो या चुनाव नहीं लड़ने की बात, कुछ भी बोलकर उन्हें पलटना पड़ जाता है। वह कुछ कर ही नहीं कर पा रहे हैं। उन्होने कहा कि दरअसल कमलनाथ जी अभिमन्यु से भी बुरी तरह चक्रव्यूह में फंस गए हैं। जहाँ उनके छोटे भाई के गुट के लोग चाइनीज मांजा लेकर कमलनाथ का स्वागत करने के लिए तैयार हैं। गृह मंत्री डॉ मिश्रा ने कहा कि सामने जो हालात दिख रहे है उससे तो लगता है कि आने वाले दिन कमलनाथ जी के लिए और भी कठिन होने वाले है।

‘सीएम तो गहलोत जी हैं, लेकिन पायलट कोई और है’

वहीं राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत द्वारा पुराना बजट पड़ने पर डॉ नरोत्तम मिश्रा ने चुटकी ली है। उन्होने कहा कि हर बजट के बाद विपक्ष अक्सर कहता है कि यह पुरानी बोतल में नई शराब है। लेकिन इस बार तो पुराना बजट ही नई फाइल में आ गया। इससे साफ होता है कि सीएम भले ही गहलोत हों, पायलट कोई और है। बता दें कि राजस्थान विधानसभा में शुक्रवार को पेश हुए बजट में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बतौर वित्तमंत्री जो बजट पेश किया, वो पिछले साल का था। 7-8 मिनिट तक पिछला बजट पढ़ने के बाद मंत्री महेश जोशी ने उन्हें आकर टोका। इसके बाद उन्होने इस साल का बजट पढ़ना शुरू किया। अब इसे लेकर उनकी खासी किरकिसी हो रही है।

[dgv_vimeo_video id=”797921353″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews