MP News : IAS राजीव शर्मा ने छोड़ी नौकरी, शासन ने मंजूर किया VRS, आदेश जारी

MP News : IAS राजीव शर्मा ने छोड़ी नौकरी, शासन ने मंजूर किया VRS, आदेश जारी

MP News : विधानसभा चुनाव से पहले मप्र शासन ने IAS  राजीव शर्मा का VRS आवेदन स्वीकार कर लिया है, शासन ने स्वीकृति आदेश जारी कर दिए हैं, आदेश में शासन ने स्पष्ट किया है कि वे VRS स्वीकृत करने की दिनांक से एक वर्ष तक कोई भी व्यवसायिक पद पर नियुक्त नहीं हो सकेंगे।

पूर्व शहडोल कमिश्नर राजीव शर्मा का VRS स्वीकृत 

आपको बता दें कि 2003 बैच के IAS अधिकारी राजीव शर्मा ने शहडोल कमिश्नर रहते हुए 28 अगस्त 2023 को पत्र लिखकर स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति की इच्छा जताई थी, उन्होंने 3 अक्टूबर को फिर शासन से अन्नुरोध किया, इसी बीच पिछले दिनों शासन ने राजीव शर्मा को शहडोल से हटाकर मंत्रालय में बतौर सचिव पदस्थ कर दिया था , लेकिन अब आवेदन पर विचार करने के बाद सामान्य प्रशासन विभाग ने उनके VRS आवेदन को स्वीकार कर लिया है।

आदेश में शासन ने लगाई ये शर्त  

शासन ने अपने आदेश में लिखा है कि राजीव शर्मा स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति स्वीकृति दिनांक 9 अक्टूबर 2023 से एक साल तक कोई भी व्यवसायिक पद धारण नहीं कर सकेंगे यानि वे एक साल तक शासन के किसी भी पद की जिम्मेदारी नहीं ले सकेंगे।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews