
Digvijay Singh stands alone on surgical strike statement : कांग्रेस ने दिग्विजय सिंह के सर्जिकल स्ट्राइक पर दिए बयान से पूरी तरह किनारा कर लिया है। राहुल गांधी वे एक प्रेस कॉन्फ्रेस में कहा कि ‘जो दिग्विजय सिंह जी ने कहा है, मैं उससे बिल्कुल सहमत नहीं हूं। हमारी आर्मी पर हमारा पूरा विश्वास है, अगर आर्मी कुछ करे तो सबूत देने की कोई जरूरत नहीं है। यह दिग्विजय सिंह जी का व्यक्तिगत मत है, यह कांग्रेस का मत नहीं है।’ वहीं भोपाल में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने भी पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि जो स्टेंड हमारी पार्टी का है, वही मेरा भी है। वहीं सीएम शिवराज सिंह चौहान के कांग्रेस के डीएनए पर दिए बयान को लेकर उन्होने कहा कि पहले वो अपने डीएन को देखें, कांंग्रेस के बारे में पूरा देश जानता है।
दिग्विजय सिंह के बयान को बताया ‘व्यक्तिगत राय’
सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर दिए गए बयान पर पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह अकेले पड़ गए हैं। इस मुद्दे पर विवाद खड़ा होने के बाद पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने इसे उनकी ‘निजी राय’ बताया वहीं अब राहुल गांधी ने भी कह दिया है कि ये उनका ‘व्यक्तिगत मत’ है। राष्ट्रीय नेतृत्व के इस स्टैंड के बाद मध्य प्रदेश कांग्रेस ने भी इस मामले से पल्ला झाड़ लिया है। कमलनाथ ने मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि ‘हमारी पार्टी की तरफ से इस मामले पर कह दिया गया है कि ये उनकी व्यक्तिगत राय है और जो हमारी पार्टी का स्टैंड है वही हमारा भी है।’ जब पत्रकारों ने उनसे पूछा कि दिग्विजय सिंह बार बार ऐसी बात क्यों करते हैं तो कमलनाथ ने दो टूक कह दिया कि ये आप उनसे पूछिए, मुझसे क्यों पूछ रहे हैं। बता दें कि दिग्विजय सिंह ने कहा था कि दिग्विजय सिंह ने सवाल खड़े करते हुए कहा था कि सर्जिकल स्ट्राइक किया गया लेकिन सबूत नहीं दिखाया गया, वे (बीजेपी) सिर्फ झूठ फैलात हैं।
डीएनए वाले बयान पर पलटवार
वहीं कांग्रेस कार्यकारिणी को सर्कस बताने वाले सीएम शिवराज सिंह चौहान के बयान पर पलटवार करते हुए कमलनाथ ने कहा कि वो बौखला गए है। उन्होने कहा कि उन्हें हमारे संगठन की चिंता क्यों है। वो डर गए हैं ,घबरा गए हैं बौखला गए हैं। इसी के साथ सीएम के डीएनए वाले बयान पर भी कमलनाथ ने हमला बोला। उन्होने कहा कि ‘बीजेपी अपने डीएनए की बात करें। कांग्रेस का डीएनए क्या है ये पूरी जनता जानती है। देश के सब लोग जानते हैं कि कांग्रेस का क्या डीएनए है।’ बता दें कि सीएम शिवराज ने दिग्विजय सिंह के बयान पर कहा था कि कांग्रेस के डीएनए में ही पाकिस्तान परस्ती है। वे कभी सर्जिकल स्ट्राइक तो कभी राम के अस्तित्व तो कभी रामसेतु के सबूत मांगते हैं। इस मामले पर कमलनाथ ने उन्हें सलाह दी है कि वो बीजेपी का डीएनए देखें।
[dgv_vimeo_video id=”792150668″]
पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

