MP News : कमलनाथ ने बीजेपी को रोजगार के मुद्दे पर घेरा, जनता से भारत जोड़ो न्याय यात्रा सफल बनाने का आह्वान

Kamal Nath

Kamal Nath on Govind Singh Rajput Remark

Kamal Nath cornered the BJP government : पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने बीजेपी को बेरोजगारी के मुद्दे पर घेरा है। उन्होने कहा कि केंद्र और राज्य..दोनों सरकारें नौजवानों को रोजगार देने में नाकाम साबित हुई है। इसी के साथ उन्होने प्रदेश में भर्ती परीक्षाओं में घोटाले को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होने कहा कि राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा के जरिए नौजवानों की इसी आवाज़ को बुलंद कर रहे हैं। उन्होने जनता से इस यात्रा को सफल बनाने का आह्वान किया है।

रोजगार के मुद्दे पर बीजेपी को घेरा

कमलनाथ ने एक्स पर लिखा है कि ‘इस समय देश और प्रदेश के सामने सबसे बड़ी चुनौती है – बेरोजगारी। केंद्र और राज्य सरकार न सिर्फ नौजवानों को रोजगार देने में विफल रही हैं बल्कि उससे भी बड़ा दुर्भाग्य यह है कि रोजगार देने की उनकी कोई नीयत ही नहीं है। रोजगार की बातें सिर्फ विज्ञापन और पोस्टर तक सीमित रह गई है। प्रदेश का हाल यह है कि पहले तो कोई भर्ती परीक्षा नहीं होती और अगर भर्ती परीक्षा होती है तो उसके रिजल्ट घोषित नहीं किए जाते और जब रिजल्ट घोषित होते हैं तो उसमें भर्ती घोटाले के आरोप लग जाते हैं और जब यह आरोप लग जाते हैं तो सरकार घोटाले को दबाने की कोशिश करने लगती है।नतीजा यह होता है कि कोई प्रत्यक्ष बेरोजगार होता है तो कोई चयनित अभ्यर्थी के रूप में बेरोजगार होता है तो कोई नियुक्ति प्रक्रिया शुरू न होने के कारण बेरोजगार रह जाता है।’

‘राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा के जरिए उठा रहे हैं जनहित के मुद्दे’

उन्होने कहा कि ‘देश और प्रदेश के नौजवानों की यही आवाज श्री राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा के रूप में उठा रहे हैं और जनता का ध्यान समाज के असली मुद्दों की तरफ ले जा रहे हैं ना कि उन मुद्दों की तरफ जो समाज को विभाजित करते हैं। समाज को जोड़ने की इसी पहल का नाम है भारत जोड़ो न्याय यात्रा। हम सबको इस यात्रा को सफल बनाना है ताकि खुशहाल मध्य प्रदेश और खुशहाल भारत का निर्माण संभव हो सके।’

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews