
Uproar over CD in Madhya Pradesh : मध्य प्रदेश की सियासत में सीडी (obscene CD) को लेकर बवाल मचा हुआ है। अब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा है कि उन्होने भी वो सीडी देखी है। वहीं इस बयान पर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि अगर कांग्रेस के पास ऐसी कोई सीडी है तो वो उसे सार्वजनिक करें।
कमलनाथ ने कहा ‘मैंने देखी है सीडी’
हाल ही में नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह ने सनसनीखेज बयान देते हुए कहा था कि कांग्रेस के पास BJP के कई बड़े नेता मंत्री और विधायकों की अश्लील सीडी (obscene CD) है। इतना ही नहीं, उन्होने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के भी कई लोगों की सी़डी उनके पास है। इस बयान ने प्रदेश की राजनीति में भूचाल ला दिया। नरोत्तम मिश्रा, वीडी शर्मा सहित कई नेताओं ने इसे लेकर पलटवार किया। वहीं इस मामले पर अब कमलनाथ की टिप्पणी से फिर उबाल आ गया है। कमलनाथ ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि ‘सीडी मैंने भी देखी है। मेरी राजनीति इस प्रकार की नहीं थी। मैं किसी के पीछे नहीं पड़ा। मैं नहीं चाहता था कि मध्य प्रदेश बदनाम हो। इसलिए मैंने कहा कि इसकी और इन्क्वाइरी कीजिए और पता कीजिए कि ये असली है या फर्जी है। इसमें सब बीजेपी की लोग हैं।’
नरोत्तम मिश्रा का कटाक्ष
वहीं कमलनाथ के इस बयान पर नरोत्तम मिश्रा ने हमला करते हुए कहा कटाक्ष किया है कि ‘मेरे हिसाब से तो आपकी उम्र मंदिर की सीढ़ियों पर बैठकर भजन करने की है। मंदिर की सीढ़ी छोड़कर आप असली सीडी देखोगे इसकी मुझे उम्मीद नहीं थी। क्यों देख रहे हो, इसको घर के अंदर क्यों रखे हों। इसे मीडिया को दे दो, अदालत में दे दो, एसआईटी को दे दो। आप रखे क्यों हों आज तक समझ नहीं आ रहा है। इतना ध्यान सीडी पर दे रही है कांग्रेस अगर इतना विधायकों पर दे दिया होता तो सरकार क्यों गिरती।’ इस प्रकार बीजेपी और कांग्रेस सीडी मामले पर खुलकर आमने सामने आ गई है। जिस तरह इसे लेकर बयानबाजी का दौर जारी है, लगता नहीं कि ये मामला जल्दी ठंडा पड़ेगा।
[dgv_vimeo_video id=”786580589″]
[dgv_vimeo_video id=”786580951″]
पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

