MP News : मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के नए चीफ जस्टिस ने ली शपथ, सीएम ने दी बधाई

MP News : मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के नए चीफ जस्टिस ने ली शपथ, सीएम ने दी बधाई

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश हाई कोर्ट (High Court) के नए चीफ जस्टिस ने शपथ ग्रहण कर ली है। गुरुवार को राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने नवनियुक्त मुख्य न्यायाधिपति रवि विजयकुमार मलिमठ को मुख्य न्यायाधिपति की शपथ दिलाई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मौजूद थे।

Ladli Laxmi Utsav : हर साल बड़े स्तर पर मनाया जाएगा लाड़ली लक्ष्मी दिवस, CM Shivraj ने की कई बड़ी घोषणाएं

सीएम शिवराज ने शपथ लेने के बाद उन्हें गुलदस्ता भेंट कर बधाई दी। उन्होने नवपदस्थ मुख्य न्यायाधिपति मलिमथ के सम्मान में मुख्यमंत्री निवास में दोपहर भोज भी दिया। सीएम ने ट्वीट करते हुए कहा “राज्यपाल महोदय श्री मंगूभाई छ. पटेल जी की गरिमामय उपस्थिति में मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के नवनियुक्त मुख्य न्यायाधीश श्री रवि विजय कुमार मलिमठ जी को शपथ ग्रहण करने पर मेरी शुभकामनाएं। हम सभी को पूर्ण विश्वास है कि आप न्यायिक क्षेत्र में अद्वितीय प्रतिमान स्थापित करेंगे।”

राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में गृह, जेल, संसदीय कार्य और विधि एवं विधायी कार्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह, चिकित्सा शिक्षा और भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास मंत्री विश्वास सारंग, सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम एवं विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री ओम प्रकाश सखलेचा, सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर, वी.डी. शर्मा, विधायक कृष्णा गौर, पी.सी.शर्मा, मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधिपतिगण, विधि-विधायी कार्य एवं अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुये। मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस ने शपथ विधि कार्यवाही का संचालन किया।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews