MP News : सोशल मीडिया का बोलबाला, प्रहलाद पटेल को बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बना डाला

Prahlad

News of Prahlad Patel becoming MP BJP President on social media : मध्यप्रदेश सहित देशभर में शुक्रवार को एक खबर तेजी के साथ वायरल हो रही है। यह खबर है कि बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष प्रहलाद पटेल बन गए हैं। यह खबर सोशल मीडिया पर तेजी के साथ चल रही है। यहां तक कि बीजेपी के ही एक विधायक ने उन्हें बधाई भी दे डाली है।

सोशल मीडिया तो सोशल मीडिया है..कब क्या कर डाले पता ही नहीं। सोशल मीडिया पर एक बार खबर चल पड़े तो फिर कोरोना संक्रमण की स्पीड भी शर्मा जाती है। एक ग्रुप से दूसरे ग्रुप, एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति तक खबरें इस तेजी से वायरल होती हैं कि खंडन करते करते दम ही निकल जाए। शुक्रवार को सोशल मीडिया की इसी कारगुजारी का शिकार हो गए केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल। शुक्रवार की सुबह खबर चली कि प्रहलाद पटेल को बीजेपी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया जा रहा है। वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा की रवानगी तय है। सूत्रों के हवाले से लिखी गई यह खबर दोपहर के 2 बजते बजते पक गई और बाकायदा प्रहलाद पटेल की ताजपोशी बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष के रूप में हो गई।

बस फिर क्या था..नरसिंहपुर से लेकर भोपाल तक और भोपाल से लेकर दिल्ली तक बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया। सोशल मीडिया के अलग अलग  प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप, फेसबुक और ट्विटर पर प्रहलाद पटेल के अलावा कोई दिखाई ही नहीं दे रहा। एक के बाद उन्हें बधाइयां दी जा रही हैं और कहा जा रहा है कि अब उनके नेतृत्व में बीजेपी नई ऊंचाइयों तक जाएगी। इतना ही, नहीं तेलंगाना के गोशमहल से विधायक टी राजा सिंह ने तो बाकायदा ट्वीट करके पटेल को बधाई भी दे डाली और ट्वीट में लिखा कि तेलंगाना के लोधी समाज की ओर से इस गौरवमयी सफलता के लिए बहुत-बहुत बधाइयां। उल्लेखनीय है कि प्रहलाद पटेल लोधी समाज के कद्दावर नेता हैं। अब बीजेपी का आलाकमान को, जो यह तय करते हैं कि प्रदेश अध्यक्ष कौन होगा कौन नहीं, यह समझ में ही नहीं आ रहा होगा कि आखिरकार खबर निकली कहां से और वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा में ऐसी कौन सी कमी है कि उनके स्थान पर चुनाव से 6 महीने पहले किसी नए व्यक्ति को नियुक्त करके एक जोखिम लिया जाए। लेकिन सोशल मीडिया ने तो अपना काम कर दिया। अब खंडन करने वाले खंडन करते रहें।

https://twitter.com/TigerRajaSingh/status/1662025868376670208?s=20

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews