MP News : इन IAS अधिकारियों का प्रमोशन, शिवराज सरकार ने दिया सीनियर ग्रेड पे स्केल

MP News : इन IAS अधिकारियों का प्रमोशन, शिवराज सरकार ने दिया सीनियर ग्रेड पे स्केल

MP IAS Senior Grade Pay Scale :  शिवराज सरकार इन दिनों लगातार अधिकारियों कर्मचारियों के तबादले कर रही है, इसी क्रम में आज सामान्य प्रशासन विभाग ने भारतीय प्रशानिक सेवा के अधिकारियों को सीनियर ग्रेड पे स्केल देकर उनका प्रमोशान किया है।

एमपी जीएडी (MP GAD) ने आज  30 दिसंबर 2022 को तीन अलग अलग आदेश जारी किये जिसमें एक सिंगल आदेश 1991 बैच के IAS अधिकारी मनु श्रीवात्सव का है जिन्हें मुख्य सचिव के वेतनमान से पदोन्नत किया है, एक अन्य आदेश में 2007 बैच के 9 IAS अधिकारियों के नाम हैं जबकि एक अन्य सूची में 2010 के 22 अधिकारियों के नाम हैं।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews