MP News : भोपाल सहित देश के 50 एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की मिली धमकी, बढ़ाई गई सुरक्षा

भोपाल की गांधीनगर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जाँच पड़ताल शुरू कर दी है।
Bhopal Airport

MP News : मध्य प्रदेश व देश से एक बड़ी खबर सामने निकल कर आ रही है जहाँ भोपाल इंदौर, जबलपुर समेत देश के 50 एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। अज्ञात युवक ने मंगलवार को भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट अथॉरिटी को धमकी भरा ये ई-मेल भेजा है। भोपाल एयरपोर्ट के डायरेक्टर ने इस बात की सूचना पुलिस को दी है।

धमकी के बाद बढ़ाई गई सुरक्षा

बता दें कि शिकायत के आधार पर सीआईएसएफ ने एयरपोर्ट पर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। वहां मौजूद लोगों की भी चेकिंग की जा रही है। जांच के दौरान कोई संदिग्ध चीज नहीं मिली। हालांकि, एयरपोर्ट पर बम ख़तरा आकलन समिति ने मैनुअल चेकिंग भी बढ़ा दी है।

जाँच में जुटी पुलिस

भोपाल की गांधीनगर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जाँच पड़ताल शुरू कर दी है। थाना प्रभारी के मुताबिक, एयरपोर्ट अथॉरिटी को अंग्रेजी में लिखा मेल आया। इसे भोपाल के अलावा अन्य एयरपोर्ट्स को भी टैग किया गया है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews