MP News: 2472 हितग्राहियों को बड़ा तोहफा, 24 करोड़ 99 लाख रूपये स्वीकृत, जल्द मिलेगा लाभ

pm awas yojana

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार ने प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के हितग्राहियों को बड़ी सौगात दी है। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के बीएलसी घटक की परियोजनाओं के लिए जियो टेगिंग के आधार पर 2472 हितग्राहियों को आवास के लिए 24 करोड़ 99 लाख रूपये स्वीकृत किये गए हैं। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने स्वीकृत आवासों को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य करवाने के निर्देश अधिकारियों को दिये हैं।

यह भी पढ़े..MP: भोपाल से होकर चलेगी ये 2 स्पेशल ट्रेन, 40 से ज्यादा ट्रेनें रद्द, 7 के रूट बदले, 4 में अतिरिक्त कोच, देखें शेड्यूल

मिशन संचालक डॉ. सतेन्द्र सिंह ने जानकारी दी है कि 1769 हितग्राहियों को 17 करोड़ 69 लाख रूपये उनके बैंक खाते में अंतरित करने की स्वीकृति दी गयी है। इसी तरह जिन 703 हितग्राहियों ने आवास का कार्य लिंटल स्तर तक पूरा कर लिया है, उन्हें द्वितीय किश्त की राशि 7 करोड़ 3 लाख रूपये उनके खाते में ट्रांसफर करने की स्वीकृति जारी की गयी है।

यह भी पढ़े…MP Weather: 3 दिन बाद बदलेगा मौसम, पश्चिमी विक्षोभ का दिखेगा प्रभाव, बढ़ेगी ठंड, बारिश के आसार, जानें अपडेट

बता दे कि हाल ही में प्रधानमंत्री आवास योजना के 107 हितग्राहियों को एक करोड़ 7 लाख रूपये अंतरित किए गए है। इसके तहत प्रत्येक हितग्राही के खाते में एक-एक लाख रूपये अंतरित किये जायेंगे।यह दो किस्तों में राशि जारी होगी। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह जानकारी दी है कि प्रधानमंत्री आवास योजना(शहरी) के बीएलसी घटक में स्वीकृत 107 आवास के लिये एक करोड़ 7 लाख रूपये की राशि हितग्राहियों के खाते में अंतरित करने की स्वीकृति दी गयी है। प्रथम किश्त में 41 हितग्राहियों को 41 लाख रूपये और द्वितीय किश्त में 66 हितग्राहियों को 66 लाख रूपये अंतरित किये जायेंगे। प्रत्येक हितग्राही के खाते में एक-एक लाख रूपये अंतरित किये जायेंगे।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews