
भोपाल,डेस्क रिपोर्ट। नशा बंदी को लेकर उमा भारती (uma bharti) के तेवर एक बार फिर सख्त हो गए हैं। भोपाल से होशंगाबाद रोड के पास मंगलवार की शाम उमा भारती ने नशा मुक्त समाज के समर्थन में अपने तक तेवर दिखाएं और कहा कि अब समय पूरा हो चुका है।
यह भी पढ़े…गुड न्यूज! कैंसर ट्रायल में पहली बार मिली 100% सफलता, अब इस दवाई से होगा कैंसर का इलाज
शराबबंदी को लेकर लगातार मुखर रही उमा भारती सवा महीने के लंबे अंतराल के बाद एक बार फिर आर पार की लड़ाई के मूड में है। मंगलवार की शाम उन्होंने भोपाल के आशिमा मॉल के पास मौजूद शराब की दुकान और अहाते के पास अपनी चौपाल लगाई और लोगों को बताया कि उन्होंने अपनी बात दिल्ली तक पहुंचा दी थी। तय हुआ था कि अहाते नहीं खोले जाएंगे लेकिन समस्या जस की तस है और साफ दिख रहा है कि शराब और शराबियो की संख्या बढ़ती जा रही है। उमा भारती ने सुंदरकांड की चौपाई का उदाहरण दिया” विनय न मानत जलधि जड़, गए तीन दिन बीत। बोले राम सकोप तब, भय बिन होय न प्रीत।
[dgv_vimeo_video id=”717980570″]
यह भी पढ़े…Morena News : बोलेरो से आए बदमाशों ने व्यापारी के साथ की मारपीट, 5 हजार रुपए लूटकर भागे
उमा भारती ने कहा कि शराब पीने वाली की जब तलब बढती है तो वह नशे की ओर बढ़ जाता है और फिर इस तरह से घातक नशे की चपेट में आ जाता है। उमा ने कहा कि मध्यप्रदेश में इसी रोडमैप पर जा रहा है और यदि से रोका नहीं गया तो स्थिति भयावह होगी ।
उमा भारती के भय बिन होए न प्रीत बयान को लेकर कांग्रेस ने तंज कसा है। कांग्रेस की प्रवक्ता सुश्री संगीता शर्मा ने ट्वीट कर लिखा है “16 साल के मुख्यमंत्री को सीधी धमकी। क्या दीदी के खिलाफ f.i.r. का साहस जुटा पाओगे मामाजी!
16 साल के सीएम को सीधी धमकी। क्या दीदी पर fir का साहस जुटा पाओगे मामाजी।#शराबबंदी@OfficeOfKNath
@digvijaya_28
MP News : किसके लिए बोली उमा भारती “भय बिन होय न प्रीत” https://t.co/hG8QOoZZ0j via @MPBreakingNews— Sangeeta Sharma🇮🇳 (@SangeetaCongres) June 7, 2022
