MP News : सीधी घटना पर बोले वीडी शर्मा ‘दोषी को किसी हाल में बख्शा नहीं जाएगा’

MP News : सीधी घटना पर बोले वीडी शर्मा ‘दोषी को किसी हाल में बख्शा नहीं जाएगा’

VD Sharma on Sidhi incident : सीधी में आदिवासी युवक पर पेशाब करने के आरोपी प्रवेश शुक्ला को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसपर एनएसए लगाया गया है। वहीं उसके मकान पर बुलडोजर भी चल चुका है। इस मामले में कांग्रेस लगातार बीजेपी पर हमलावर है। वहीं बीजेपी इस मामले में कड़ी से कड़ी कार्रवाई की बात दोहरा रही है। बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा है कि इस मामले में जांच समिति बना दी गई है और दोषी को किसी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

वीडी शर्मा ने कहा कि “सीधी के अंदर जिस प्रकार से घटना हुई अत्यंत दुर्भाग्यजनक है। उन लोगों को भी किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उनके खिलाफ हमारे मुख्यमंत्री जी ने और हमारी सरकार ने कड़ी कार्रवाई की है। एनएसए से लेकर के उनकी गिरफ्तारी से लेकर हर प्रकार से उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। उस प्रकार के कृत्य करने वाले व्यक्ति को बख्शा नहीं गया, और कड़ी कार्रवाई होगी। भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में हमने चार लोगों की समिति बनाई है। राम लाल रौतेलजी हमारे वरिष्ठ नेता हैं। निगम मंडल के वो हमारे अध्यक्ष हैं, कैबिनेट मंत्री का उनका दर्जा है। उनके नेतृत्व में शरद कौल विधायक, अमर सिंह विधायक और संगठन की ओर से कांतिदेव सिंह जी प्रदेश के उपाध्यक्ष ये चार लोग सीधी की घटना पर जाकर गंभीरता के साथ जांच करेंगे और संगठन को इसकी रिपोर्ट पेश करेंगे। उस घटना में भी वहां किसी को बख्शा नहीं जाएगा।” उन्होने कहा कि ये दुर्भाग्यजनक घटना है और इसपर कड़ी कार्रवाई की जा रही है।
[dgv_vimeo_video id=”842468988″]
Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews