MP News : ‘खुशहाल मध्य प्रदेश आपको भाता नहीं’ जीतू पटवारी की पोस्ट पर आशीष अग्रवाल का तंज, माफी की मांग

Ashish Agarwal

Ashish Agarwal on Jitu Patwari Post : ‘टूटता दल हो,बिखरता बल हो..और चिंता में आज और कल हो..तो आँखों में राजनैतिक मोतियाबिंद हो ही जाता है!’ यह किसी शायर के अल्फाज़ नहीं बल्कि बीजेपी मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल की सोशल मीडिया पोस्ट की कुछ पंक्तियां हैं। ये बात उन्होने मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के लिए लिखी है।

वीडियो को लेकर जीतू पटवारी ने उठाए थे सवाल

दरअसल अभी कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कुछ बच्चों के हाथ बांधकर एक शख्स उन्हें बेरहमी से पीट रहा है। यह वीडियो जबलपुर मध्य प्रदेश का बताया जा रहा था। इस वीडियो को लेकर जीतू पटवारी ने अपने सोशल मीडिया पर पीएम नरेंद्र मोदी, सीएम मोहन यादव और बीजेपी पर सवाल उठाए थे। इतना ही नहीं उन्होंने इस मामले में दलित समाज से माफी मांगने तक की बात कह डाली थी।

आशीष अग्रवाल ने लगाया मध्य प्रदेश को बदनाम करने का आरोप

जब जबलपुर पुलिस ने इस वीडियो की जांच पड़ताल की तब इसे जबलपुर जिले का होना नहीं पाया गया। एसपी जबलपुर ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा है कि जांच के बाद पाया गया कि ये वीडियो जबलपुर का नहीं है। इसके बाद इस मामले पर बीजेपी मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने जीतू पटवारी को आड़े हाथ लिया है और उनसे माफी मांगने की बात कही है। अग्रवाल ने पटवारी से अपने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि मध्य प्रदेश को बदनाम करने का प्रयास न करें। हताशा और निराशा के चलते दूसरे राज्य के वीडियो को मध्य प्रदेश का बात कर बदनाम ना करें। इतना ही नहीं अग्रवाल ने पटवारी से यह तक कह दिया कि बदहाली में मध्य प्रदेश को लाने वाले कांग्रेसियों को खुशहाल मध्य प्रदेश भाता नहीं है। इन सब बातों के अलावा आशीष अग्रवाल ने चार अलग बिंदुओं पर ध्यान दिलाकर जीतू पटवारी से दोबारा वीडियो देखने तक की मांग भी की है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews