सीएम मोहन यादव के लिए यह क्या बोल गए जीतू पटवारी, पढ़ें पूरी खबर

MP PCC President Jitu Patwari

MP Congress : कांग्रेस ने एक बार फिर प्रदेश सरकार पर किसानों को धोखा देने का आरोप लगाया है, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि सरकार ने गेहूं और धान के लिए जितना समर्थन मूल्य तय किया था आज उससे कम भाव का नोटिफिकेशन जारी किया है धोखा है, उन्होंने चेतावनी दी कि सरकार अपना वादा निभाए वर्ना इधर तुलाई चलेगी उधर कांग्रेस प्रत्येक तुलाई केंद्र के बाहर किसानों के साथ आंदोलन करेगी।

गेहूं के कम समर्थन मूल्य के नोटिफिकेशन पर सरकार को घेरा 

जीतू पटवारी ने कहा जनता ने हमें विपक्ष की जो भूमिका सौंपी है हम उसे पूरी तरह निभाने की कोशिश कर रहे हैं, उन्होंने कहा कि सरकार ने आज गेहूं का 2250/- रुपये में खरीदी का नोटिफिकेशन जारी किया था जबकि वादा 2700/- रुपये का था, ये धोखा है किसानों के साथ,  इसी तरह धान 2100/- रुपये में खरीद रहे हैं जबकि वादा 3100/-रुपये का था , ये किसानों के साथ धोखा है।

BJP सरकार पर प्रदेश की जनता को धोखा देने के लगाये आरोप 

उन्होंने कहा कि आपकी सरकार ने 3000/- रुपये लाड़ली बहनों को देनी की बात की थी और बड़ी मुश्किल से 1250/- रुपये दे रहे है, 450 /- रुपये में गैस सिलेंडर देने का वादा किया था लेकिन किसी को नहीं मिल रहा ये जनता के साथ धोखा है, आपने 2 लाख नौकरी देने की बात की थी लेकिन कुछ नहीं हुआ ये प्रदेश के साथ धोखा हैं।

तुलाई केंद्रों पर किसानों के साथ आंदोलन की चेतावनी 

जीतू पटवारी ने कहा ” मोहन भैया धोखा देना बंद करो”, कांग्रेस आपसे अनुरोध करती है कि आपने गेहूं का जो नोटिफिकेशन 2250/- रुपये किया है उसे वादे के मुताबिक 2700/- रुपये करो वर्ना इधर तुलाई चलेगी उधर आंदोलन चलेगा, किसान उत्तेजित है आशा भरी निगाहों से देख रहा है कि मेरी सरकार मेरे लिए कुछ करेगी अगर आप नहीं किसानों को उनका हल नहीं दोगे तो कांग्रेस प्रत्येक तुलाई केंद्र पर किसानों के साथ प्रदर्शन करेगी।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews