MP Police Promotion : अधिकारियों को पदोन्नति का तोहफा, इंस्पेक्टर से बनाया DSP, आदेश जारी, देखें लिस्ट

आदेश में कुछ शर्ते भी शामिल है जिसमें कहा गया है कि यदि आदेश के बाद किसी अधिकारी के विरुद्ध कोई शिकायत आती है या कोई कोर्ट प्रकरण या फिर कोई विवाद सामने आता है तो उसका निराकरण पुलिस मुख्यालय स्तर पर ही किया जायेगा।
Major crackdown by Mandsaur Police

MP POLICE ACTION

MP Police Promotion : मध्य प्रदेश में तबादलों से बैन हट गया है इस बीच अधिकारियों के तबादले और उनके पदोन्नति आदेश का सिलसिला जारी है, मध्य प्रदेश गृह विभाग ने पुलिस इंस्पेक्टर्स को कार्यवाहक उप पुलिस अधीक्षक यानि डीएसपी का उच्च पद प्रभार पर प्रमोशन आदेश जारी किया है।

26 इंस्पेक्टर्स को कार्यवाहक DSP बनाया 

गृह विभाग द्वारा जारी आदेश में 26 इंस्पेक्टर्स के नाम हैं जिन्हें कर्य्वाहक्ल उप पुलिस अधीक्षक बनाया गया है जो पुलिस की विभिन्न इकाईयों में पदस्थ हैं, इसमें जिला इकाईयों में पदस्थ 18, SAF के 2, रेडियो के 1 और रक्षित निरीक्षक संवर्ग के 5 यानि कुल 26 पुलिस अधिकारी शामिल हैं।

आदेश में ये शर्त भी शामिल 

आदेश में कहा गया है कि सूची में शामिल इंस्पेक्टर को “कार्यवाहक उप पुलिस अधीक्षक” के पद का प्रभार सौंपे जाने के पहले ये सुनिश्चित किया जाये कि सूची में सम्मिलित कोई निरीक्षक सेवा निवृत्त तो नहीं हो गया है, यदि ऐसा है तो संबंधित को “कार्यवाहक उप पुलिस अधीक्षक” का कार्यभार सौंपने के आदेश जारी न किये जाये।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews