यात्री कृपया ध्यान दें! शहडोल-नागपुर के बीच चलेगी साप्ताहिक स्पेशल, ऐसा रहेगा रूट-शेड्यूल, इन ट्रेनों के मार्ग बदले, 4 निरस्त

Indian railways

MP Rail News / MP Railway : एमपी रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है।सिवनी-नैनपुर-जबलपुर होकर शहडोल-नागपुर के बीच नई ट्रेन चलाने की घोषणा रेलवे बोर्ड द्वारा की गई है, हालांकि यह ट्रेन सप्ताह में केवल एक ही दिन परिचालित की जाएगी।  रेलवे बोर्ड ने इस ट्रेन के अप व डाउनकी समय सारणी भी जारी की है।

यह साप्ताहिक एक्सप्रेस गाड़ी जल्द प्रारंभ होगी, जल्द ही तारीख का ऐलान किया जाए।  सिवनी और जबलपुर से होकर नागपुर-शहडोल एक्सप्रेस 11201 नागपुर से सोमवार को चलेगी तो वहीं शहडोल-नागपुर एक्सप्रेस 11202 मंगलवार को नागपुर की ओर प्रस्थान करेगी। इस ट्रेन परिचालन के बाद छिंदवाडा वासियों के लिए जबलपुर व नागपुर तक का सफर पहले से आसान हो जाएगा।

ऐसा रहेगा रूट-शेड्यूल

  • नागपुर से शहडोल की ओर आने वाली नागपुर-शहडोल एक्सप्रेस 11201 साप्ताहिक सुबह 11:45 पर नागपुर से रवाना होगी, जो की रात में 12:20 पर शहडोल पहुंचेगी।
  • शहडोल से मंगलवार को सुबह 5:00 बजे शहड़ोल-नागपुर ट्रेन प्रारंभ होगी, और शहडोल नागपुर एक्सप्रेस 11202 बनकर शाम को 6:30 बजे नागपुर पहुंचाएगी।
  •  यह ट्रेन शहडोल वाया कटनी साउथ वाया जबलपुर वाया नागपुर जाएगी।इस दौरान यह ट्रेन शहडोल से चलकर उमरिया, कटनी साउथ, जबलपुर, नैनपुर, सिवनी, छिंदवाड़ा और सौंसर में रुकेगी और वहां से सीधे नागपुर पहुंच जाएगी।

ट्रेनें निरस्त, रुट में बदलाव

  • 01026 बलिया – दादर स्पेशल ट्रेन आज 16 अगस्त को निरस्त रहेगी।गाड़ी संख्या 11901-11902 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-आगरा एक्सप्रेस 18 अगस्त तक रद्द रहेगी।
  • ट्रेन क्रमांक 11123 ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस 21 अगस्त से 24 सितंबर तक 35 दिन ग्वालियर, झांसी, कानपुर के स्थान पर भिंड-इटावा के रास्ते कानपुर होकर जाएगी।गाड़ी संख्या 11124 बरौनी-ग्वालियर एक्सप्रेस 20 अगस्त से 23 सितंबर तक कानपुर, झांसी, ग्वालियर के स्थान पर कानपुर से इटावा-भिंड होते हुए ग्वालियर आएगी।
  • गाड़ी संख्या 14313 लोकमान्य तिलक-बरेली साप्ताहिक एक्सप्रेस 21 अगस्त, 28 अगस्त, 11 सितंबर, 18 सितंबर व 29 सितंबर को बीना से झांसी के बजाय गुना होते हुए ग्वालियर आएगी। 18 अगस्त को गाड़ी संख्या 12279-12280 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-नई दिल्ली ताज एक्सप्रेस को ग्वालियर तक संचालित किया जाएगा।
  • गाड़ी संख्या 14319 इंदौर- बरेली साप्ताहिक एक्सप्रेस 24 अगस्त, 31 अगस्त, सात सितंबर, 14 सितंबर व 21 सितंबर को ग्वालियर से झांसी के बजाय गुना होते हुए बीना जाएगी।
  • गाड़ी संख्या15046 ओखा-गोरखपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस 25 अगस्त, एक सितंबर, आठ सितंबर, 15 व 22 सितंबर को गुना से बीना-झांसी-ग्वालियर के स्थान पर गुना से शिवपुरी होते हुए ग्वालियर आएगी।
  • गाड़ी संख्या 19053 सूरत-मुजफ्फरपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस 25 अगस्त, एक सितंबर, आठ सितंबर, 15 व 22 सितंबर को गुना से बीना-झांसी के बजाय शिवपुरी होते हुए ग्वालियर आएगी।
  • गाड़ी संख्या 09465 अहमदाबाद-डिब्रूगढ़ साप्ताहिक एक्सप्रेस 25 अगस्त, एक सितंबर, 15 सितंबर, 22 सितंबर को गुना-बीना-झांसी-ग्वालियर के स्थान पर गुना-शिवपुरी होते हुए ग्वालियर आएगी और भिंड-इटावा होते हुए कानपुर पहुंचेगी।
  • गाड़ी संख्या 09466 डिब्रूगढ़-अहमदाबाद एक्सप्रेस 21 अगस्त, 28 अगस्त, चार सितंबर, 11 व 18 सितंबर को कानपुर, झांसी, गुना, ग्वालियर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग कानपुर, इटावा से भिंड होते हुए ग्वालियर आएगी।

नोट – यात्री असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा एनटीईएस या 139 नंबर पर संपर्क कर गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews