MP News : लापरवाही पर बड़ा एक्शन, पंचायत सचिव समेत 11 निलंबित, 3 बर्खास्त, 2 का वेतन काटा, कईयों को नोटिस

mp news suspended

MP News Today :  मध्यप्रदेश में लापरवाही पर कार्रवाई का दौर जारी है। सरकारी कामों में लापरवाही बरतने और नियमों का उल्लंघन करने पर अधिकारियों-कर्मचारियों पर निलंबन और शोकॉज नोटिस की कार्रवाई की जा रही है।इसी कड़ी में अब अनूपपुर जिला पंचायत सीईओ अभय सिंह ओहरिया ने विशेष कैम्प लगाकर पात्र हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड बनाने के काम में लापरवाही बरतने और स्थल से अनुपस्थित पाए जाने पर ग्राम पंचायत भेजरी के पंचायत समन्वयक अधिकारी प्रजापति तथा सचिव सिंह को निलंबित कर दिया है।

वही ग्राम रोजगार सहायक को सुनील सिंह गहरवार को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया है।सीईओ ने शासन द्वारा संचालित सभी कार्यों को दृष्टिगत रखते ग्राम पंचायत लालपुर पूर्व के सचिव मुकेश चंद्रवंशी को अपने कार्य के साथ-साथ ग्राम पंचायत भेजरी के सचिव को अधिकार अग्रिम आदेश तक अस्थायी रूप से सौंपा है। निलंबन अवधि में पंचायत समन्वयक अधिकारी प्रजापति व सचिव सिंह को जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा।

3 कर्मचारी बर्खास्त, 2 सस्पेंड, कईयों को नोटिस

राजगढ़ जिला चिकित्सालय के ICU वार्ड में गाय घुसने का वीडियो वायरल होने के बाद तीन लापरवाह कर्मचारियों सूरज, दिनेश दांगी और सचिन को पद से पृथक और दो को निलंबित किया है, जबकि आरएमओ सहित नर्सिंग ऑफिसर को शोकाज नोटिस जारी किया गया, वहीं सुरक्षा एजेंसी पर 50 हजार जुर्माना भी ठोका है। साथ ही नियमित वार्ड बॉय दीपक वर्मा को निलंबन करने का प्रस्ताव भेजा गया है।रात्रिकालीन ड्यूटी पर कार्यरत मेल नर्स जगदीश दांगी और रायसिंह का एक एक माह का वेतन काटा गया है। जबकि प्रभारी नर्सिंग आफिसर दीपा परिहार और आरएमओ जिला चिकित्सा को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं।

सीएमएचओ निलंबित

विदिशा जिले में स्वास्थ्य संस्थाओं का समय पर निर्माण कार्य पूरा ना कराने और गूगल शीट पर जानकारी दर्ज न होने के मामले में सीएमएचओ डॉ एके उपाध्याय को निलंबित कर दिया है।उपाध्याय के निलंबन का आदेश एसीएस ने जारी किया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय स्वास्थ्य संचालनालय भोपाल रखा है।

6 पुलिसकर्मियों पर भी कार्रवाई 

सिवनी एसपी रामजी श्रीवास्तव ने वाहनों से अवैध वसूली करते पाए जाने पर 6 पुलिसकर्मियों पर बड़ी कार्रवाई की है। एसपी ने 2 एएसआई मुकेश डेहरिया, गौरव मर्सकोले और 4 आरक्षकों र्मचंद, राजा पवार, रामता, युवराज नागेश्वर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews