मध्य प्रदेश में लापरवाही पर बड़ा एक्शन, 3 सीएमओ तत्काल प्रभाव से निलंबित

mp suspend

MP Suspend News: नए साल से पहले मध्य प्रदेश में सरकारी योजनाओं और कार्यों में लापरवाही बरतने पर अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई का दौर जारी है। आए दिन जिलों में लापरवाही पर निलंंबित, नोटिस या वेतन काटने और रोकने की कार्रवाई की जा रही है।इसी कड़ी में आज सोमवार को आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास भरत यादव ने लापरवाही पर तीन मुख्य नगरपालिका अधिकारियों को निलंबित कर दिया है।

आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास  भरत यादव ने शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही पर तीन मुख्य नगरपालिका अधिकारियों को निलंबित कर दिया है।  यादव ने मुख्य नगरपालिका अधिकारी नगर परिषद् अंजड़ जिला बड़वानी  मायाराम सोलंकी, प्रभारी मुख्य नगरपालिका अधिकारी नगर परिषद् कटंगी जिला बालाघाट  भरत गजबे और प्रभारी मुख्य नगरपालिका अधिकारी नगर परिषद बिछुआ जिला छिंदवाड़ा  चन्द्रकिशोर भवरे को निलंबित किया है।

इससे पहले मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा सीधी जिले के जिला शिक्षा अधिकारी पवन सिंह, तहसीलदार आंचल अग्रहरि और पूर्व मनरेगा अधिकारी प्रदीप शुक्ला को सस्पेंड किया गया था। प्रदीप शुक्ला इन दिनों कटनी में पदस्थ है। आंचल सीधी जिले की बहरी तहसील में पदस्थ थीं। उन पर रामपुर नैकिन का प्रभार भी है।वही सीएमएचओ की लापरवाही की शिकायत मिलने के बाद डीसी चौरसिया और बिछुआ सीएमओ को भी निलंबित किया गया है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews