
भोपाल,डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश में सरकारी नौकरी (Government jobs 2022) का सुनहरा मौका है। बता दें कि प्रदेश में 18,527 प्राइमरी टीचर्स के पदों पर भर्ती की जाएगी। स्कूल शिक्षा विभाग ने भर्ती नियम-2018 में EWS वर्ग के लिए योग्यता चिह्न 60 % से घटाकर 50 % कर दिया है।
लोक शिक्षण के आयुक्त अभय वर्मा ने बताया कि संशोधन के अनुसार रिजल्ट तैयार किया जा रहा है। भर्ती की प्रोसेस अक्टूबर के आखिरी सप्ताह से शुरू होगी। इसके लिए स्कूल शिक्षा और जनजातीय कार्य विभाग संयुक्त रूप से काउंसलिंग करेगा। स्कूल शिक्षा विभाग के अतंर्गत आने वाले स्कूलों में 7,429 और जनजातीय कार्य विभाग के स्कूलों में 11 हजार 98 पदों पर भर्ती की जाएगी।
लेखक के बारे में
