MP Transfer List June 2025: वाणिज्यिक कर विभाग में उप पंजीयकों सहित कई कर्मचारियों के ट्रांसफर, आदेश जारी, देखें पूरी सूची

मध्य प्रदेश में तबादलों का क्रम जारी है, राज्य शासन ने तबादलों की तारीख को 17 जून तक बढ़ा दिया है, जो विभाग 10 जून तक तबादला आदेश जारी नहीं कर पाए वे अब 17 जून तक लिस्ट जारी कर सकते हैं।
Transfer

मध्य प्रदेश सरकार के वाणिज्यिक कर विभाग ने उप पंजीयकों के ट्रांसफर आदेश जारी किये हैं इसके अलावा विभाग ने उनके यहाँ पदस्थ कई कर्मचारियों को भी इधर से उधर किया है, इनमें सहायक ग्रेड 2 और सहायक ग्रेड 3 स्तर के कर्मचारी शामिल हैं।

ट्रांसफर आदेश की मुख्य बातें

  • कुल कितने ट्रांसफर: 38 (उप पंजीयक और क्लर्क )
  • विभाग का नाम: वाणिज्यिक कर विभाग, मध्यप्रदेश सरकार
  • आदेश जारी तिथि: 10 जून 2025
  • स्थानांतरण प्रभावी होने की तारीख : तत्काल प्रभाव से लागू

उप पंजीयकों के तबादले

सरकार द्वारा जारी लिस्ट में उप पंजीयक श्रीमती चारुमित्रा गुर्जर, श्रीमती अर्चना वसुनिया, प्रेमलाल बघेल, सौरभ पाठक, श्रीमती आभा सिंह, श्रीमती प्राची जैन, आशुतोष दिनकर, विकास जैन, राकेश वर्मा, आरबी सिंह, आशीष श्रीवास्तव, राजेंद्र सिंह बघेल, सोनल गोयल,राघवेन्द्र कुमार सिंह, राशिद खान, मदन सिंह पाल, शिशिर डोडेयार, सुरेंद्र कुमार, श्रीमती सविता पाटिल सहित कई कर्मचारियों के नाम शामिल हैं।

पूरी सूची यहां देखें

वाणिज्यिक कर विभाग की ट्रांसफर लिस्ट PDF में जारी की गई है, जिसे नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके देखा जा सकता है।

यहां क्लिक करें – https://www.mpbreakingnews.in/wp-content/uploads/2025/06/mpbreaking54162107.pdf

ट्रांसफर का कारण और आधार 

  • राज्य शासन बेहतर सेवा और पारदर्शिता बनाये रखने के लिए ताब्दले करती है।
  • कुछ स्थानों पर प्रशासकीय कार्य सुविधा और कुछ स्थानों पर स्वयं के व्यय पर ट्रांसफर का निर्णय लिया गया है।

वाणिज्यिक कर विभाग से जुड़े पाठकों से अनुरोध है कि वह यहाँ दी गई सूची ध्यान से देखें और अपने जिले से संबंधित अधिकारी का नाम देखें।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews