MP Weather : 3 दिन बाद एक्टिव होगा एक स्ट्रॉन्ग सिस्टम, फिर सक्रिय होगा मानसून, 5 संभागों में तेज बारिश, जानें क्या कहता है मौसम विभाग

mp weather

MP Weather Alert Today : मध्य प्रदेश में अगले सप्ताह से झमाझम बारिश का दौर शुरू होने के संकेत है। एमपी मौसम विभाग की मानें तो 3 दिन बाद एक नया स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव होने जा रहा है, जिसके असर से इंदौर-उज्जैन संभाग में भारी बारिश तो जबलपुर, शहडोल और रीवा संभाग में भी अच्छी बारिश होने की संभावना है।नए सिस्टम का असर भोपाल, ग्वालियर और चंबल संभाग में भी देखने को मिलेगा।हालांकि तब तक रीवा, सागर, शहडोल, ग्वालियर, इंदौर और जबलपुर संभाग के कुछ जिलों में बारिश का दौर चलता रहेगा।

शनिवार से बारिश की गतिविधियों में आएगी तेजी

एमपी मौसम विभाग के अनुसार, वर्तमान में उत्तरप्रदेश, गुजरात के तट और ओडिशा के पास तीन जगह ऊपरी हवा में साइक्लोनिक सर्कुलेशन जारी है, जिसके असर से अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से नमी आ रही है और प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश हो रही है, लेकिन शनिवार से बारिश की गतिविधियों में तेजी आएगी। इससे रीवा, जबलपुर, शहडोल, इंदौर और उज्जैन संभाग में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। शेष जगह हल्की बारिश का दौर 8 से 9 जुलाई तक जारी रहेगा।

इन जिलों में 9 जुलाई तक बारिश के आसार

एमपी मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि राजधानी भोपाल में बुधवार को गरज चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है।इसके बाद 6, 7 और 8 जुलाई को भी मौसम का मिजाज ऐसा ही देखने को मिल सकता है। जबलपुर सहित संभाग के जिलों में 7 जुलाई से वर्षा का दौर एक बार फिर से शुरू होने की संभावना है।वही ग्वालियर में गुरूवार से जमकर बारिश होने की संभावना है।आज शहर में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है।उत्तर पश्चिम उत्तर प्रदेश में एक चक्रवाती परिसंरचरण बना हुआ है। दक्षिणी गुजरात और पश्चिमी बंगाल की खाड़ी में भी चक्रवाती परिसंरण बन रहा है, जिससे इंदौर जबलपुर सहित मध्यप्रदेश में सात-आठ जुलाई से एक बार फिर वर्षा का दौर शुरू हो सकता है।

क्या कहता है मध्य प्रदेश का मौसम विभाग

एमपी मौसम विभाग के अनुसार, वर्तमान में मानसून द्रोणिका राजस्थान से मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ ओडिशा होते हुए बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है। इसके अतिरिक्त अलग अलग स्थानों पर चार अन्य मौसम प्रणालियां बनी हुई है। उत्तर प्रदेश के मध्य में और दक्षिणी गुजरात पर भी हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात बने हुए हैं। महाराष्ट्र तट से लेकर केरल के तट तक एक अपतटीय द्रोणिका बनी हुई है। इस वजह से बंगाल की खाड़ी से नमी मिलने के कारण बुधवार से इंदौर सहित पूरे प्रदेश में गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने का सिलसिला शुरू होने की उम्मीद है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews