MP Weather Alert : मप्र के इन संभागों में तेज हवा और गरज चमक के साथ हो सकती है बारिश, मौसम विभाग का अलर्ट

MP Weather Alert : मप्र के इन संभागों में तेज हवा और गरज चमक के साथ हो सकती है बारिश, मौसम विभाग का अलर्ट

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। प्रदेश और आसपास वेदर सिस्टम एक्टिव होने के चलते वातावरण में लगातार नमी मिलने के कारण मौसम (Weather) में बार बार बदलाव देखने को मिल रहा है। प्रदेश के पूर्वी और उत्तरी क्षेत्र के जिलो में बेमौसम बारिश का सिलसिला जारी है। 14 मई को एक बार फिर अरब सागर में लो प्रेशर सिस्टम बनने जा रहा है, जिसके चलते नमी बढ़ेगी और फिर बादल छाएंगे।

वैक्सीनेशन के लिए उत्साहित युवा शहरी केंद्र छोड़ गांव की ओर दौड़े, टीके से वंचित रह गए ग्रामीण युवा

मौसम विभाग (Weather Department) के अनुसार अगले 24 घंटे में रीवा, चंबल, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, गुना एवं ग्वालियर जिले में गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। साथ ही इन जिलों में कहीं कही बिजली चमकने एवं तेज हवा चलने के भी आसार है। 14 मई को एक कम दबाव का क्षेत्र अरब सागर के दक्षिणी भाग में लक्षद्वीप के आसपास बनने जा रहा है, जो धीरे धीरे उत्तर दिशा की ओर केरल व कर्नाटक तटीय क्षेत्र तक पहुंचेगा। इसके बाद 17 मई से इसका असर पश्चिमी मध्य प्रदेश में दिखाई देगा और इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर व चंबल संभाग में बारिश के आसार बन सकते है।वही ग्वालियर चंबल संभाग में इसके असर से 4 दिन मौसम में बदलाव रहेगा। पिछले 24 घंटों में शहडोल, रीवा, सागर, जबलपुर, भोपाल, ग्वालियर एवं चंबल संभागों के जिलों में कहीं कही बारिश (Rain) हुई। मझोली में 2 सेमी, चितरंगी, बड़वाहा, सिरमौर, बरही, ब्योहारी, रामपुर, पोहरी, रौन, कोलारस, दतिया व नरवर में 1 सेमी बारिश दर्ज की गई।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews