MP Weather : 15 जिलों में बारिश के आसार, चलेगी तेज हवाएं, 8 जून के फिर बदलेगा मौसम, 25 जून तक मानसून की दस्तक! जानें IMD का पूर्वानुमान

mp weather

MP Weather Alert Today : इन दिनों मध्य प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवात का असर देखने को मिल रहा है, जिसके कारण कई जिलों आंधी के साथ बारिश देखने को मिल रही है। आज मंगलवार को भी 40-50 Km प्रतिघंटे की स्पीड से हवा चलने के साथ कई जिलों में बारिश की संभावना है। वही अगले दो दिनों में उत्तर प्रदेश की लगी सीमाओं से लगे शहरों(उत्तरी मप्र) में लू भी चल सकती है। इधर, केरल में 8 जून तक मानसून के पहुंचने के चलते मध्यप्रदेश में इस बार 25 तक मानसून के दस्तक देने के संकेत है। वही ग्वालियर-चंबल संभाग में भी मानसून दस्तक दे सकता है।

आज इन जिलों में बारिश

एमपी मौसम विभाग की मानें साउथ वेस्ट राजस्थान और नार्थ-ईस्ट राजस्थान के ऊपर अभी चक्रवाती घेरा है, जिसके चलते अगले 72 घंटों में श्योपुरकलां, धार, बैतूल, रायसेन, इंदौर, भिंड, उज्जैन, छिंदवाड़ा, नीमच, सागर, रतलाम, दमोह, सिवनी और मंदसौर में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। वही 30 से 40Km प्रतिघंटे की रफ्तार से आंधी भी चल सकता है। वही भोपाल में 7 जून तक बादल छाए रहेंगे और आंधी के साथ बारिश भी हो सकती है। इंदौर में आज मंगलवार को बादल छंटने के कारण दिन व रात के तापमान में हल्की बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।

चक्रवाती घेरे का असर

एमपी मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिणी छत्तीसगढ़ और उससे लगे तेलंगाना पर भी हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात और पश्चिमी विक्षोभ के असर से जबलपुर सहित संभाग के जिलों में 8 जून के बाद मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। 9 जून से 11 जून तक तेज हवा के बीच गरज-चमक के साथ वर्षा की आशंका है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से फिलहाल ग्वालियर में पारा 42 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है, इसके बाद इसके 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। हालांकि 15 से 20 जून के बीच में मानसून भी ग्वालियर-चंबल संभाग में दस्तक देने की संभावना है।

मानसून पर बड़ी अपडेट

मौसम विभाग के अनुसार, केरल में 8 जून तक मानसून के पहुंचने का अनुमान है, वही 24-25 जून तक मध्यप्रदेश में भी मानसून की एंट्री हो सकती है। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर में भी मानसून देरी से दस्तक देगा। इस बार मानसुून के खंडवा, खरगोन, बुरहानपुर के रास्ते आने का अनुमान है, हालांकि इससे पहले प्रदेशभर में प्री मानसून एक्टिविटि के चलते बारिश का दौर जारी रहेगा,कहीं कहीं ओले भी गिर सकते हैं। 5 साल में यह पहला मौका होगा जब मानसून तय समय से देरी से आएगी।पिछले साल भोपाल में 20 जून ,इंदौर में 17 जून, ग्वालियर में 30 जून और जबलपुर में 17 जून को मानसून ने एंट्री की थी।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews