MP Weather : एक साथ दो सिस्टम सक्रिय, छाएंगे बादल, 15 जिलों में बारिश के आसार, चलेगी तेज हवाएं, जानें शहरों का हाल-IMD पूर्वानुमान

mp weather

MP Weather Alert Today : मध्य प्रदेश के मौसम में बदलाव का दौर जारी है। मानसून की एंट्री से पहले मध्यप्रदेश में फिर दो सिस्टम एक्टिव हो गए , जिससे प्रदेश के कई हिस्सों में तेज हवा के साथ हल्की बारिश हो रही है। एमपी मौसम विभाग की मानें तो आज इन दोनों वेदर सिस्टमों के कारण शनिवार को मुरैना, भिंड, ग्वालियर, छिंदवाड़ा, मंडला, बालाघाट और सिवनी में हल्की बारिश हो सकती है। वही सीहोर, बैतूल, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, धार, देवास में भी मौसम बदलेगा।

2 सिस्टम एक्टिव

एमपी मौसम विभाग के मुताबिक,वर्तमान में दो वेदर सिस्टम एक्टिव है। उत्तराखंड के ऊपर वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव है, जबकि छत्तीसगढ़-ओडिशा में चक्रवात है। इसके प्रभाव से 12 जून तक बारिश के आसार है। शनिवार को ग्वालियर सहित चंबल संभाग के अन्य जिलों में आंधी और वर्षा होने की संभावना है। भोपाल में आज हल्की बारिश की संभावना है और दिन का तापमान 40-41 डिग्री और रात में पारा 26-27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। वही आने वाले दिनों में हवा की रफ्तार 50Km प्रतिघंटा तक पहुंच सकती है।

मंगलवार तक बारिश के आसार

एमपी मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार से मंगलवार तक इंदौर, उज्जैन व धार में बादल छाने के साथ वर्षा होने की संभावना है।नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से जबलपुर संभाग के डिंडौरी, छिंदवाड़ा, सिवनी में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ छींटे पड़ सकते हैं। अगले 24 घंटे के दौरान भी ग्वालियर-चंबल संभाग में आंधी और गरज-चमक के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है।इधर, ग्वालियर चंबल संभाग में 15 से 20 जून के बीच मानसून के पहुंचने की संभावना बनी हुई है।

क्या कहता है मौसम विभाग का पूर्वानुमान

एमपी मौसम विभाग के मुताबिक,  शनिवार दोपहर बाद भोपाल, ग्वालियर, चंबल, जबलपुर, शहडोल संभाग के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा होने की संभावना है। वर्तमान में छत्तीसगढ़ और उससे लगे ओडिशा पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात और एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तराखंड पर हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप में बना हुआ है।वही हवा का रुख भी पश्चिमी बना हुआ है और अरब सागर में बना भीषण समुद्री तूफान भी मंद गति से उत्तरी अरब सागर की तरफ बढ़ रहा है, ऐसे में पश्चिमी हवा से अरब सागर से नमी मिल रही है और प्रदेश में बारिश देखने को मिल रही है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews