MP Weather : आज सक्रिय होगा नया सिस्टम, चक्रवात का दिखेगा प्रभाव, 20 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, बिजली-तेज हवा, जानें मौसम विभाग का पूर्वानुमान

mp weather

MP Weather Alert Today :  मध्यप्रदेश में एक्टिव मानसून के बाद आज शुक्रवार को एक बार फिर नया सिस्टम सक्रिय होने वाला है, जिससे पूरे प्रदेश में अच्छी बारिश देखने को मिलेगी। अगले 24 घंटों के लिए प्रदेश के 19 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, वही अन्य जिलों में रिमझिम बारिश होगी। एमपी मौसम विभाग की मानें तो मध्य यूपी के दक्षिण पार्ट में साइकोनिक सर्कुलेशन बना है और एक ट्रफ लाइन वेस्ट एमपी से गुजर रही है, जिससे बारिश की एक्टिविटी जारी रहेगी।इसके प्रभाव से  अगले दो-तीन दिन तक पश्चिमी मध्यप्रदेश में तेज बारिश होने की संभावना है।

आज इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार आज शुक्रवार को आठ जिलों इंदौर, उज्जैन, सीहोर, बैतूल, हरदा, शाजापुर, अशोकनगर और नर्मदापुरम में भारी वर्षा की चेतावनी जारी की गई है। इन सभी स्थानों पर आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। भोपाल में हल्की बारिश तो विदिशा, रायसेन, सीहोर में तेज बारिश के आसार हैं। इंदौर में हल्की बारिश तो कुछ स्थानों पर तेज बारिश का अनुमान है। ग्वालियर में हल्की बारिश का दौर चलेगा। संभाग में कहीं-कहीं तेज बारिश का अनुमान है। जबलपुर में जिले में कुछ जगहों पर तेज बारिश हो सकती है, जबकि शहर में हल्की बारिश के आसार है। उज्जैन में रिमझिम बारिश का दौर जारी रहेगा ।

अबतक 15% से ज्यादा बारिश

एमपी मौसम विभाग की मानें तो वर्तमान में उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी में हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है, जो 16 जुलाई को गति पकड़ेगा। उसके प्रभाव से 17 जुलाई से मध्य प्रदेश में मानसून की गतिविधियों में और तेजी आने के आसार हैं। प्रदेश में अब तक सामान्य से 15% अधिक वर्षा हो चुकी है। पूर्वी एमपी में औसत से 10% अधिक और पश्चिमी मध्यप्रदेश में औसत से 18% अधिक बारिश हो चुकी है। आने वाले दिनों में अलग-अलग सिस्टम एक्टिव रहेंगे। इससे बारिश का आंकड़ा और भी बढ़ जाएगा।

एक साथ कई सिस्टम सक्रिय

वर्तमान में मध्य उत्तरप्रदेश के दक्षिण भाग पर चक्रवाती हवाओं का घेरा बना हुआ। वहां से एक द्रोणिका लाइन दक्षिण गुजरात तक आ रही है। इसके अलावा बंगाल की खाड़ी पर भी एक चक्रवाती हवाओं का घेरा बना हुआ है, जो अगले तीन दिन में कम दबाव के क्षेत्र में तब्दील होकर आगे बढ़ेगा। आगामी 15 से 16 जुलाई के आसपास उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवाती परिसंचरण विकसित होने की संभावना है। इसके प्रभाव से ग्वालियर चंबल अंचल में अच्छी बारिश की उम्मीद है।वही इंदौर में 18 से 20 जुलाई के बीच अच्छी वर्षा होगी। इंदौर में अगले दो दिन मध्यम वर्षा ही होगी।

इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

  1. विदिशा, रायसेन, सीहोर, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, झाबुआ, रतलाम, देवास, शाजापुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, दमोह, सागर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में भारी बारिश हो सकती है।
  2. भोपाल, राजगढ़, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, धार, इंदौर, उज्जैन, आगर-मालवा, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, सिंगरौली, सीधी, रीवा, सतना, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, बालाघाट, पन्ना, छतरपुर में हल्की बारिश हो सकती है।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews