MP Weather : 15 जिलों में बारिश की संभावना, 11 जिलों में बिजली गिरने का येलो अलर्ट, ये है IMD का पूर्वानुमान

MP Weather : 15 जिलों में बारिश की संभावना, 11 जिलों में बिजली गिरने का येलो अलर्ट, ये है IMD का पूर्वानुमान

MP Weather Update Today 22 February 2024 : मध्य प्रदेश का मौसम बदल रहा है, कभी तेज धूप निकलती है तो कभी बारिश होती है, कहीं ओले गिरते हैं तो कहीं बिजली चमकती और गिरती है, फरवरी बीतने को है लेकिन मौसम में आ रहे बदलाव का असर ये हो रहा है कि अभी सर्दी पूरी तरह से गई नहीं है उधर मौसम विभाग ने 24 फरवरी से फिर एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के संकेत दिए हैं जिससे मौसम के एक बार फिर बदलने के आसार हैं।

इन जिलों में बारिश और वज्रपात की संभावना 

भारत मौसम विभाग के भोपाल मौसम केंद्र ने आज वेदर रिपोर्ट जारी की है जिसमें प्रदेश के रीवा,सतना, सीधी, सिंगरौली, भिंड मुरैना, श्योपुर, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, गुना, शिवपुरी ग्वालियर और दतिया जिलों में बारिश होने की संभावना जताई है इसके अलावा भिंड,  मुरैना, श्योपुर, रीवा, मऊगंज, सतना, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, ग्वालियर और दतिया जिलों में वज्रपात के साथ झंझावात की आशंका जताई है।

24 फरवरी से फिर सक्रिय होगा नया पश्चिमी विक्षोभ 

IMD ने जानकारी दी है कि इस समय पश्चिमी विक्षोभ मध्य क्षोभमंडल की पछुआ हवाओं के बीच एक ट्रफ़ लाइन के रूप में मौजूद है जबकि चक्रवातीय परिसंचरण उत्तरी छत्तीसगढ़ के ऊपर सक्रिय है जो पूर्वोत्तर मध्य प्रदेश में नमी ला रहा है, मौसम विभाग ने बताया कि एक ट्रफ़ लाइन दक्षिण-पूर्वी मध्य प्रदेश से तमिलनाडु तक मौजूद है जो मौसम को प्रभावित कर रही है, IMD ने 24 फरवरी की रात से अगले पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना जताई है।

ऐसा रहा पिछले 24 घंटों में MP Weather 

पिछले 24 घंटों के मौसम के हाल की जानकारी देते हुए मौसम विभाग ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि इस दौरान ग्वालियर,चम्बल, रीवा, और सागर संभाग के जिलों में कहीं कहीं बारिश दर्ज की गई शेष सभी संभागों में मौसम शुष्क रहा, ग्वालियर और शहडोल संभाग के जिलों में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई , प्रदेश का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस दमोह में दर्ज किया गे अजब्की सबसे कम न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस शिवपुरी जिले के पिपरसमा में दर्ज हुआ।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews