MP Weather Alert : पश्चिमी विक्षोभ का असर, छाए रहेंगे बादल, 20 से ज्यादा जिलों में बारिश का अलर्ट, ओलावृष्टि-तेज हवा, अगले हफ्ते से बदलेगा मौसम, जानें अपडेट

MP Weather

MP Weather Alert Today : बंगाल की खाड़ी एवं अरब सागर से लगातार आ रही नमी के कारण मध्य प्रदेश के मौसम में उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। प्रदेश के अधिकतर जिलों में बादल छाए हुए और जबलपुर, भोपाल, शहडोल, सागर, ग्वालियर, इंदौर संभाग के जिलों में कहीं कहीं मध्यम से तेज वर्षा का दौर भी जारी है। सुबह कोहरे के साथ दिन और रात के तापमान में भी उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है।एमपी मौसम विभाग की मानें तो 7-8 दिसंबर तक मौसम के यूहीं बने रहने के आसार है। हालांकि पश्चिमी विक्षोभ के जाते 15 दिसंबर से प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ना शुरू होने सकती है।

3-4 तक ऐसा ही रहेगा मौसम

एमपी मौसम विभाग के मुताबिक, आज 2 दिसंबर को 2 दर्जन से ज्यादा जिलों में बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते प्रदेश में फिलहाल 3-4 दिन बारिश का दौर जारी रहेगा। 5-6 दिसंबर से फिर मौसम में बदलाव आना शुरू होगा और बारिश की गतिविधियों में कमी आएगी। हालांकि 8-9 दिसंबर तक कहीं कहीं हल्की बूंदाबांदी का दौर जारी रहने का अनुमान है। अगले हफ्ते से प्रदेश में ठंड क असर तेज होने लगेगा और तापमान में भी गिरावट आएगी। इस दौरान सुबह ओस के साथ कोहरा देखने को मिलेगा।15 दिसंबर से कड़ाके की ठंड पड़ना शुरू हो सकती है।

दिसंबर के दूसरे हफ्ते से तेज होगा ठंड का असर

एमपी मौसम विभाग की मानें तो  2-3 दिन तक जबलपुर सहित संभाग के जिलों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ वर्षा व कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की संभावना है। ग्वालियर में भी अगले 48 घंटों के दौरान बादल छाए रहेंगे। इस दौरान ग्वालियर-चंबल संभाग में गरज-चमक के साथ कहीं-कहीं बारिश भी हो सकती है। ग्वालियर में  भी पूर्वी हवाओं के कारण वातावरण में नमी बरकरार रहेगी।वही 6 दिसंबर के बाद मौसम साफ होगा और उत्तरी हवाओं के कारण पारे के गिरते ही कड़ाके की ठंड पड़ना शुरू हो जाएगी। इंदौर में अलनीनो के प्रभाव से दिसंबर के पहले सप्ताह में ठंड का असर सामान्य रहेगा लेकिन दूसरे सप्ताह में न्यूनतम तापमान में गिरावट होने के कारण ठंड का प्रभाव बढ़ेगा।

क्या कहता है मध्य प्रदेश का मौसम विभाग

वर्तमान में पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान के आसपास सक्रिय है, इसके साथ ही एक और साइक्लोनिक सर्कुलेशन राजस्थान के मौसम में सक्रिय है। इस चक्रवात से लेकर दक्षिण-पश्चिमी मप्र तक एक द्रोणिका बनी हुई है। उत्तरी महाराष्ट्र पर भी हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है , इन सभी मौसम प्रणालियों के चलते अभी 4-5 दिसंबर तक मौसम इसी तरह बने रहने की संभावना है।

आज इन जिलों में होगी बारिश

  • आज जबलपुर ,भोपाल, नर्मदापुरम के संभाग के जिलों के साथ, दमोह, सागर ,छतरपुर ,टीकमगढ़, बुरहानपुर, खंडवा जिले में गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है।
  • रीवा, सीधी, सिंगरौली, शहडोल, अनूपपुर, पन्ना, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, धार, इंदौर ,उज्जैन, देवास, आगर मालवा, गुना ,अशोकनगर ,शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया ,भिंड ,मुरैना ,झाबुआ ,रतलाम, मंदसौर और नीमच में कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना है।
  • रायसेन, सीहोर, राजगढ़, बैतूल, नर्मदापुरम जिलों में ओलावृष्टि हो सकती है, वज्रपात की भी आशंका है इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
  • भोपाल, तूल, धार, नर्मदापुरम, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर-मालवा, मंदसौर, नीमच, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, शिवपुरी, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, नरसिंहपुर, जबलपुर और कटनी जिलों में कोहरा छाए रहने का अनुमान है।

Rainfall DT 02.12.2023
(Past 24 hours)

  • Pachmari 15.7
  • Narsinghpur 8.0
  • Jabalpur 7.2
  • Umaria 5.6
  • Sidhi 5.0
  • Narmadapuram 2.2
  • Satna 1.9
  • Betul 1.2
  • Khajuraho 1.0
  • Chindwara 0.8
  • Ujjain 0.6
  • Sagar 0.4
  • Mandla 0.1
  • Guna trace
  • Nowgaon trace

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews