MP Weather : प्रदेश के 28 जिलों में तूफान, बिजली और बारिश के साथ तेज हवाएं चलने के आसार, ओले भी गिरेंगे, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

MP Weather

MP Weather Update Today 15 April 2024 : मध्य प्रदेश के मौसम में फिर बदलाव देखा जा रहा हैं, पिछले दिनों मौसम के करवट बदलने के बाद से प्रदेश के कई जिलों में बे मौसम बारिश जारी है, तेज हवाएं चल रहीं हैं, धूल भारी आंधियां चल रहीं हैं जिससे फसलें प्रभावित हो रहीं हैं किसान चिंतित है, उधर मौसम विभाग ने अभी ऐसे मौसम के जारी रहने के संकेत दिए है।

MP के इन 28 जिलों में बारिश, आंधी तूफ़ान के आसार 

भारत मौसम विज्ञान विभाग के भोपाल मौसम केंद्र ने जो मौसम रिपोर्ट जारी की है उसमें प्रदेश के  28 जिलों नर्मदापुरम, हरदा, बैतूल, सागर, छतरपुर, दमोह, पन्ना, टीकमगढ़, भोपाल, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, खंडवा, इंदौर, रतलाम, शाजापुर, आगरमालवा, मंदसौर, नीमच, गुना, शिवपुरी, डिंडोरी, जबलपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, मैहर और पांढुर्ना में कहीं कहीं वज्रपात के साथ झंझावात और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से झोकेदार हवाएं चलेंगी और हल्की वर्षा होगी, इसके अलावा विदिशा और अशोकनगर जिलों में कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि और वज्रपात के साथ झंझावात एवं 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से झोकेदार हवाएं चलने और कुछ स्थानों पर मध्यम वर्षा होगी।

तीन दिन बाद फिर बदलेगा मौसम 

IMD ने मौसम प्रणाली की जानकारी देते हुए कहा कि इस समय एक चक्रवातीय परिसंचरण पश्चिमी राजस्थान के ऊपर सक्रिय है साथ ही एक चक्रवातीय परिसंचरणउत्तर पश्चिमी उत्तर प्रदेश एक ऊपर सक्रिय है जिसका असर मध्य प्रदेश के मौसम पर भी दिखाई दे रहा है, मौसम विभाग ने कहा कि इस वेदर सिस्टम के कारण ही मध्य प्रदेश एक इन जिलों में बारिश, आंधी, तूफान, बिजली का दौर है। IMD ने कहा कि अगले तीन दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक वृद्धि होगी लेकिन 19 अप्रैल के बाद बारिश के और बढ़ने के आसार हैं।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews