MP Weather : फिर बदलेगा मौसम, मंगलवार को एक्टिव होगा नया सिस्टम, छाएंगे बादल, 1 दर्जन से ज्यादा जिलों में आंधी-बारिश के आसार, जानें IMD पूर्वानुमान

mp weather

MP Weather Alert Today : अगले 24 घंटे में एक बार फिर मध्य प्रदेश के मौसम में बदलाव आने वाला है। मंगलवार को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है, जिससे प्रदेश में फिर बारिश और आंधी का दौर देखने को मिलेगा। एमपी मौसम विभाग की मानें तो सोमवार को भोपाल एवं नर्मदापुरम संभाग के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा भी हो सकती है। वही नौतपा (25 मई से दो जून तक का समय) में भी बूंदाबांदी के आसार हैं।वही 26 मई को एक और नया सिस्टम एक्टिव होगा, जिससे मई अंत तक मौसम में यूहीं बदलाव का दौर जारी रहेगा।

23 मई से बारिश के आसार

एमपी मौसम विभाग के मुताबिक, अरब सागर में बने चक्रवात से प्रदेश में नमी आ रही है और प्रदेश में बादल छाने के साथ बारिश हो रही है।आज 22 मई से मौसम बदलेगा और बादल छाए रहेंगे। 23 मई को हल्की बारिश हो सकती है, जबकि 24 मई को भी बादल छाए रहेंगे। आज सोमवार को सिवनी, छिंदवाड़ा, धार, नर्मदापुरम, सीहोर, डिंडोरी, देवास, नरसिंहपुर और शिवपुरी में हल्की बारिश होने का अनुमान है। यहां पर गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है।वही दतिया-छतरपुर में गर्मी का असर रह सकता है।

मंगलवार को एक्टिव होगा नया सिस्टम

एमपी मौसम विभाग के मुताबिक, वर्तमान में एक द्रोणिका लाइन विदर्भ से तमिलनाडु, मराठवाड़ा होते हुए तेलंगाना तक जा रही है। वहीं एक अन्य द्रोणिका लाइन बिहार से छत्तीसगढ़ होते हुए तेलंगाना तक जा रही है। इसके असर से इंदौर में अरब सागर से मिल रही नमी के कारण इंदौर, भोपाल, उज्जैन व नर्मदापुरम में बादल छाने के साथ गरज चमक व तेज हवाओं के साथ वर्षा की गतिविधियां दिखाई दे रही है। मंगलवार 23 मई से एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस भी एक्टिव हो रहा , जिसका असर मई अंत तक बना रहेगा। वही नौतपा के दिनों में भी हल्की बारिश हो सकती है।

23 से 26 तक ग्वालियर-जबलपुर में बारिश 

एमपी मौसम विभाग के मुताबिक,  मंगलवार को जम्मू-कश्मीर में एक और पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है। इसका असर ग्वालियर-चंबल संभाग में भी देखने को मिलेगा। यहां 24 से 26 मई तक बादल छाए रहने के साथ कहीं-कहीं तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी भी हो सकती है। वही 26 मई को जम्मू-कश्मीर में एक और नया पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है जिससे अरब सागर में अधिक हलचल रहेगी। वही 23 और 24 मई को जबलपुर सहित संभाग के जिलों में कहीं-कहीं तेज हवा के साथ बूंदाबांदी हो सकती है। 26 मई तक मौसम ऐसा ही रहेगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews