MPPEB: परीक्षाओं से पहले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर, अब ऐसे होगा सत्यापन

MPPEB recruitment

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा मंडल (MPPEB) ने एक बड़ा फैसला लिया है। इसके तहत पीईबी की परीक्षाओं में उम्मीदवारों का प्रमाणीकरण अब सिर्फ आधार कार्ड से ही किया जाएगा।मप्र शासन ने आधार के प्रमाणीकरण की स्वीकृति प्रदान कर दी है।अभी तक पीईबी को इस तरह की सुविधा उपलब्ध नहीं थी। इस संबंध में मप्र शासन ने राजपत्र भी जारी कर दिया गया है।

यह भी पढ़े.. MP College 2021: सीएम शिवराज का बड़ा फैसला- Online ही होगी कॉलेज की परीक्षा

मीडिया रिपोर्ट्स के मानें तो लगातार हो रही परीक्षाओं में गड़बड़ी और फर्जीवाड़े को देखते हुए प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (पीईबी) ने यह फैसला लिया है।इससे ना सिर्फ उम्मीदवारों को फॉर्म जमा करने में सहूलियत होगी बल्कि एक परीक्षार्थी की जगह दूसरा नहीं बैठ पाएगा। शासन (MP Government) ने पीईबी को आधार के अलावा दूसरे दस्तावेजों के उम्मीदवारों का सत्यापन करने की स्वीकृति भी प्रदान की है

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इसके तहत जब भी कोई परीक्षा होगी PEB उम्मीदवारों से परीक्षा फार्म आधार नंबर लेकर आवेदक का वही डाटा UIDAI जारी करेगा। इससे PEB पूर्ण जानकारी के साथ उसके बायोमीट्रिक और आंखों का प्रमाणीकरण के सत्यापन के दौरान मिले ऑडियो-वीडियो इंटरलेव(AVI) से प्रमाणीकरण कर पाएगा। इसमें उम्मीदवार का परीक्षा फार्म में आधार नंबर देते ही पूरी जनकारी स्वत: भर जाएगी।

यह भी पढ़े.. MP Politics: वायरल वीडियो, इस नेत्री के तांडव से घंटे भर को हिल गयी थी कांग्रेस

खास बात ये है कि जब भी उम्मीदवार परीक्षा फार्म जमा होने के बाद परीक्षा देने जाएगा। एवीआई जारी होने से पीईबी यूआईडीएआई के पास रखे आधार के डाटा से मिलान करेगा। इससे कोई दूसरा व्यक्ति न ही फार्म जमा कर पाएगा और न ही दूसरे के स्थान पर परीक्षा दे पाएगा। यहां तक वह बायोमीट्रिक और आई स्कैनर में तत्काल पकड़ में आ जाएगा कि परीक्षा देने आया उम्मीदवार गलत तो नहीं हैं।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews