MP : मुरलीधर राव के सिंधिया समर्थकों वाले बयान के कई सियासी मायने, कांग्रेस बोली- दर्द छलका

ज्योतिरादित्य सिंधिया

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश की राजनीति (MP Politics)  में उथल-पुथल का दौर जारी है। नगरीय निकाय चुनाव (Urban Body Election) से पहले प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव (State in-charge Muralidhar Rao) के कांग्रेस से बीजेपी में आए ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) के समर्थकों को लेकर दिए गए बयान के बाद सियासत गर्मा गई है। एक तरफ जहां उनके बयान से बीजेपी (BJP) में खलबली मची हुई है वही दूसरी तरफ कांग्रेस (Congress) ने मुद्दा लपकते हुए सिंधिया समर्थकों और बीजेपी को घेरना शुरु कर दिया है। सियासी गलियारों में भी इस बयान के कई मायने निकाले जा रहे है।

यह भी पढ़े… Corona: सरकार की नई गाइडलाइन, इन क्षेत्रों में रहेंगे प्रतिबंध, निर्देशों का करना होगा पालन

दरअसल, रविवार को इंदौर (Indore) में भाजपा की नई प्रदेश कार्यकारिणी की पहली बैठक आयोजित की गई थी। इसमें शामिल होने पहुंचे प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव से जब मीडिया ने पूछा कि ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थकों को संगठन में पर्याप्त जगह क्यों नहीं दी गई?  इस पर राव ने कहा किउनके कारण हमारे पुराने नेता (विधायक) मंत्री नहीं बन पाए। अब और कितना एडजस्ट करें।हालांकि जैसे ही उन्हें अहसास हुआ कि वे क्या बोल गए तो उन्होंने अपनी बात को संभालते हुए कहा कि सिंधिया अब पूरी भाजपा के नेता हैं। उनके समर्थक भी अब पार्टी के कार्यकर्ता हैं।

लेकिन राव के इस बयान से सियासी गलियारों में कई सियासी मायने निकाले जा रहे है। वही कई सवाल भी खड़े हो रहे है क्या राव के बयान से बीजेपी के अंदर का दर्द छलका है? क्या सिंधिया समर्थकों को शामिल कर बीजेपी की मुश्किलें बढ़ गई है? क्या बीजेपी के अंदर खानों में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है? क्या बार बार बगावत कर अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे बीजेपी विधायक सही है?

यह भी पढ़े…BUDGET 2021 LIVE : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने किसानों और छात्रों को लेकर किए बड़े ऐलान

अगर ऐसा है तो आने वाले आगामी चुनावों में बीजेपी के लिए यह बड़ी मुसीबत खड़ी कर सकता है।हालांकि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chauhan) के मंत्रिमंडल विस्तार (Cabinet expansion) और प्रदेश कार्यकारणी के गठन के बाद से ही अंदरखानों से नाराजगी की कई खबरें सामने आ रही है।

कांग्रेस ने बीजेपी को घेरा

इस पर कांग्रेस (Congress) ने तंज कसा है। कांग्रेस नेता के के मिश्रा (Congress leader KK Mishra) ने ट्वीट कर लिखा है कि BJP प्रदेश प्रभारी बोले-“सिंधिया समर्थकों की वजह से हमारे लोग वंचित हो गए,अब कितना एडजस्ट करें!” यानी बिकाऊलालों को आज भी समर्थक का दर्जा, भाजपाई मानने से इंकार! मुरलीधर राव जी अभी तो दर्द छलका है,बाद में पूरी भाजपा रोएगी।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews