नरोत्तम मिश्रा का बयान- “विशेष जांच दल पहुंचा इंदौर, वहीं गेंहू खरीद के बाद किसानों के खाते में पहुंचे 128 करोड़”

नरोत्तम मिश्रा का बयान- “विशेष जांच दल पहुंचा इंदौर, वहीं गेंहू खरीद के बाद किसानों के खाते में पहुंचे 128 करोड़”

भोपाल

स्वास्थ्य और गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि मध्यप्रदेश कोरोना संक्रमण पर विजय प्राप्ति के लिए बहुत तेजी से प्रगति कर रहा है। मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीज मिलने की दर 24 अप्रैल से 11.04% से घटकर मंगलवार तक 4.2% तक आ गई है। वहीं स्वस्थ्य मरीज होने की दर बढ़कर 15.79% तक पहुंच गई है। मध्यप्रदेश में मृत्यु दर पिछले 10 दिन में 8.14% से घटकर 5.02% तक आ गई है। कोरोना संक्रमित मरीज की संख्या मंगलवार तक 2387 है।

नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि इंदौर में अभी एक और जंप आएगा। मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण जांच के लिए केंद्र से 8 मशीन मिली है और 12 मशीनें जल्दी ही प्राप्त होंगी। एक मशीन से सौ जांच करने की क्षमता होती है। इसके बाद अब भोपाल की समीक्षा बुधवार को की जाएगी। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के बाद गठित एक विशेष जांच दल, अफसरों की टीम के साथ इंदौर के लिए रवाना हो गयी है। उज्जैन में कोरोना संक्रमण की बड़ी वजह जब अध्ययन किया गया तो पता चला कि 130 कोरोना संक्रमित सीधे जमात से संबंधित हैं।

वहीं इस दौरान गेंहू खरीद को लेकर नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि राज्य सरकार ने गेहूं खरीदी में भी तेजी दिखायी है। अभी तक मध्य प्रदेश सरकार ने अप्रत्याशित रूप से 19 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीदी कर ली है और 14 लाख मीट्रिक टन का परिवहन हो चुका है। वैश्विक महामारी कोरोना के महासंकट में राहत देने वाली खबर यह है कि मध्यप्रदेश के किसानों के खाते में 128 करोड़ की राशि जमा भी हो चुकी है। इसके साथ ही मध्य प्रदेश सरकार ने गुजरात और राजस्थान में फंसे मजदूरों को निकालने के लिए वहां भी बसें पहुंचा दी हैं और बहुत जल्दी मध्यप्रदेश वासी अपने घरों तक पहुंच सकेंगे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews