नरोत्तम मिश्रा बोले- पद छोड़ गोविंद सिंह को नेता प्रतिपक्ष‌ बनाएं कमल नाथ, इधर यूक्रेन से छात्रों की वापसी

नरोत्तम मिश्रा बोले- पद छोड़ गोविंद सिंह को नेता प्रतिपक्ष‌ बनाएं कमल नाथ, इधर यूक्रेन से छात्रों की वापसी

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। यूक्रेन में फंसे मध्य प्रदेश के स्टूडेंट्स की वापसी शुरू हो गई है। गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा (Narottam Mishra) ने दो स्टूडेंट्स की एमपी में वापसी की जानकारी देते हुए कहा है कि सरकार यूक्रेन (Ukraine) में फंसे लोगों के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। उधर उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ (Kamal Nath) के भिंड दौरे पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उनका भिंड तभी सार्थक होगा जब वे भिंड में ही वरिष्ठ विधायक गोविन्द सिंह को मप्र विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बनाने की घोषणा कर दें।

मध्य प्रदेश के गृह मंत्री एवं सरकार के प्रवक्ता डॉ नरोत्तम मिश्रा ने अपनी नियमित प्रेस ब्रीफिंग में मीडिया के सवालों के जवाब देते हुए कहा कि यूक्रेन में फंसे मध्य प्रदेश के स्टूडेंट्स वापस आना शुरू हो गए हैं। मंगलवार देर रात‌ भोपाल के हर्षित शर्मा और इंदौर की आयुषी जैन की वतन वापसी हो गई है। सरकार यूक्रेन में फंसे लोगों की वापसी को‌ लेकर हरसंभव प्रयास कर रही है।

ये भी पढ़ें – MP Corona: 690 नए कोरोना पॉजिटिव, एक्टिव केस 5600 के पार, होली को लेकर CM के ये निर्देश

भिंड में डकैत गिरोह की बातें अफवाह 

भिंड में महिला या पुरुष डकैत गिरोह के सक्रिय होने की खबरें सिर्फ सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाह हैं। कोई भी डकैत गिरोह भिंड में सक्रिय नहीं है। मेरी लोगों से अपील है कि इस तरह का भ्रम नहीं फैलाएं और न ही इस तरह के भ्रम में आएं।

ये भी पढ़ें – Gold Silver Rate : सोना महंगा, चांदी सस्ती, यहाँ देखिये आज के रेट

कमलनाथ पर कटाक्ष 

उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ के भिंड दौरे पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उन्हें अपने भिंड दौरे के दौरान लहार से पार्टी के वरिष्ठ कांग्रेस विधायक डॉ.गोविंद सिंह को नेता प्रतिपक्ष‌ बनाने की घोषणा कर, एक पद छोड़ देना चाहिए। जिससे उनके भिंड दौरे की कुछ सार्थकता भी नजर आए।

ये भी पढ़ें – Share Market : Sensex में तेजी, Nifty भी बढ़कर खुला

जेल में बंद आतंकवादियों को लेकर सरकार गंभीर 

गृह मंत्री ने बताया कि भोपाल सेंट्रल जेल में बंद अहमदाबाद ब्लास्ट से जुड़े आतंकियों की सुरक्षा को लेकर मंगलवार को गृह और जेल विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ सेंट्रल जेल की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। सरकार इस पूरे मामले पर गंभीर और पूरी तरह सजग है।

[dgv_vimeo_video id=”680764770″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews