नरोत्तम मिश्रा का तंज- तभी कमलनाथ कहते है MP नहीं छोड़ूगा, 2023 में कांग्रेस की हार तय

narottam mishra

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। नई दिल्ली में पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी से पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की मुलाकात के बाद  मध्य प्रदेश के गृह मंत्री डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा (Madhya Pradesh Home Minister Dr Narottam Mishra) का बड़ा बयान सामने आया है।वही नरोत्तम मिश्रा ने 2023 में जीत का बड़ा दावा किया है और दिल्ली के सीएम केजरीवाल की खांसी को लेकर भी तंज कसा है।

यह भी पढ़े.. MP Corona Update: कोरोना की रफ्तार फिर तेज, आज 12 नए पॉजिटिव, CM ने जताई चिंता

आज मीडिया से चर्चा करते हुए नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि जब भी कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष एक व्यक्ति-एक पद की बात करती है , तभी कमलनाथ (Kamal Nath) कहते हैं कि मैं मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) नहीं छोडूंगा।विपक्ष की 28 सीटों के उप-चुनाव में भी हार हुई है और 2023 (mp assembly election 2023) में उनकी हार तय है।

यह भी पढ़े.. पेंशनर्स के लिए खुशखबरी, जल्द 3 हजार तक बढ़ सकती है पेंशन, जानें नई अपडेट

वही बीजेपी (MP BJP) की बैठक को लेकर कहा कि संगठन की बैठक में निरंतर होती रहती है, अध्यक्ष जी की कार्यकर्ताओं से और कार्यकर्ताओं की अध्यक्ष जी से निरंतर मुलाकात होती रहती है। हमारी पार्टी कांग्रेस की तरह नहीं है कि जब प्रवासी पक्षी आते हैं तभी बैठक होती है।

केजरीवाल की खांसी पर भी चुटकी

वही दिल्ली के सीएम केजरीवाल (Delhi CM Kejriwal) की खांसी को लेकर नरोत्तम मिश्रा ने तंज कसते हुए कहा कि पहले दिल्ली में केजरीवाल अकेले खाँसते थे अब पूरी दिल्ली खाँस रही है। 10 साल के कार्यकाल में केजरीवाल से ना यमुना साफ हो पाई और न दिल्ली प्रदूषण (Delhi air pollution)से मुक्त हो पाया। अब केजरीवाल प्रदूषण फैलाने के लिए पंजाब चल दिए हैं।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews