एमपी कांग्रेस ने शुरू किया बीजेपी के खिलाफ सोशल मीडिया वार

एमपी कांग्रेस ने शुरू किया बीजेपी के खिलाफ सोशल मीडिया वार

भोपाल| जीतू पटवारी को मीडिया का प्रभारी बनाए जाने के बाद अचानक कांग्रेस के मीडिया प्रकोष्ठ में सरगर्मी बढ़ गई है। अब कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी की सरकार के खिलाफ ट्विटर वार शुरू किया है । इस ट्विटर वार में तरह-तरह के सवाल लोगों से पूछे जा रहे हैं और उसके चार ऑप्शन देकर उन्हें उत्तर देने के लिए कहा जा रहा है ।

उदाहरण के लिए बुधवार को पूछे गए सवाल में कहा गया है कि जब देश में कोरोना का संक्रमण बढ़ रहा था तब बीजेपी ने मध्य प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री को निम्न में से किस जगह छुपा कर रखा था । उत्तर के ऑप्शन है बेंगलुरु, आईसनोल, त्रिपुरा और पटना । यह क्विज कुल 24 घंटे चलेगी । इसी तरह एक अन्य सवाल के माध्यम से पूछा गया है कि कोरोना महामारी के बीच इनमें से किस नेता ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली और लगातार संक्रमितो से मिलने के बाद भी क्वॉरेंटाइन नहीं हुए। उत्तर के ऑप्शन में अमित शाह , शिवराज सिंह चौहान, ज्योतिरादित्य सिंधिया और योगी आदित्यनाथ के नाम दिए गए हैं। सूत्रों की मानें तो जीतू पटवारी ने कांग्रेस के नेताओं को निर्देश दिए हैं कि वे ज्यादा से ज्यादा सोशल मीडिया के माध्यम से बीजेपी के नेताओं पर प्रहार करें और उनके कमियां सामने लाकर जनता के बीच रखें।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews