अब सपा-बसपा विधायकों ने की शिवराज से मुलाकात, अटकलें तेज

अब सपा-बसपा विधायकों ने की शिवराज से मुलाकात, अटकलें तेज

भोपाल।

कांग्रेस के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के पार्टी से इस्तीफा देने के बाद नई सरकार को लेकर अटकलें तेज हो गई है। सिंधिया गुट के बंगलुरु गए छह मंत्री सहित 19 विधायकों ने अपना इस्तीफा दे दिया है। सिंधिया के इस्तीफे के बाद प्रदेश में जैसे त्यागपत्र देने का दौर जारी है। इसी बीच खबरों के मुताबिक बसपा विधायक संजीव कुशवाहा सहित सपा विधायक राजेश शुक्ला बबलू ने शिवराज सिंह से उनके निवास स्थान पर मुलाकात की है। जिसे अटकलें तेज हो गई है कि सपा और बसपा विधायक कमलनाथ सरकार से समर्थन वापस लेकर भाजपा को समर्थन दे सकते हैं।

वहीं इससे पहले आज सुबह ज्योतिराज सिंधिया ने कांग्रेस से अपना इस्तीफा दे दिया। उन्होंने अपना इस्तीफा सोनिया गांधी के नाम दिया। सिंधिया के इस्तीफा देने के बाद फिर जैसे प्रदेश में त्यागपत्र देने का माहौल चल पड़ा हो। ज्योतिरादित्य समर्थित सारे मंत्रियों एवं विधायकों ने कांग्रेस को अपना इस्तीफा सौंपना शुरू कर दिया है। ज्योतिरादित्य के इस्तीफे के बाद दोनों पार्टियों की तरफ से प्रतिक्रियाएं सामने आई। जिसमें पूर्व मंत्री यशोधरा राजे ने भी कहा है कि सिंधिया राजमाता के सपने को पूरा करेंगे। वहीं सिंधिया को गद्दार बताने वाले नेताओं की भी उन्होंने कड़ी आलोचना की है। उन्होंने कहा कि पहले जाकर उन्हें सिंधिया परिवार का इतिहास पढ़ना चाहिए।

गौरतलब हो कि कमलनाथ सरकार से नाराज चल रहे सिंधिया ने आज सुबह कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। जिसके बाद कमलनाथ सरकार ने राज्यपाल से तत्काल प्रभाव से छह मंत्रियों के मंत्री पद को निरस्त करने की मांग की थी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews