भोपाल में साढ़े तीन साल की बच्ची के साथ अश्लील हरकत! जीतू पटवारी ने की डॉ मोहन यादव से गृह मंत्री के पद से इस्तीफा देने की माँग

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा है कि 'जिन बच्चियों ने अभी ठीक से बोलना भी नहीं सीखा, उन्हें इन दरिंदों के बीच छोड़कर उनकी आवाज़ छीनी जा रही है, और इसके लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री जिम्मेदार हैं। प्रदेश में हमारी बेटियों की स्थिति यह हो गई है कि वे होश बाद में संभालती हैं, उनके साथ कुकृत्य पहले हो जाता है। आए दिन अखबार हमारी बेटियों के आंसुओं और चीखों से भरे होते हैं, लेकिन यह मौन सरकार अब अंधी और बधिर भी हो चुकी है।' 
jitu Patwari

Jitu Patwari

Congress attacks the state government on the issue of safety : भोपाल में साढ़े तीन साल की बच्ची के साथ अश्लील हरकत का मामला सामने आया है। परिजनों का आरोप है कि बच्ची के ट्यूशन टीचर के बेटे ने ये हरकत की है। इसे लेकर उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज़ कराई है। इस मामले पर कांग्रेस ने एक बार फिर बच्चियों की सुरक्षा के मुद्दे को लेकर बीजेपी सरकार को घेरा है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि मोहन यादव से गृहमंत्री के पद से इस्तीफा देने की माँग की है।

मध्य प्रदेश में बच्चियों के साथ दुराचार और अत्याचार के मामले थमने का नाम ही नहीं ले रहे। पिछले महीने ही भोपाल में पाँच साल की बच्ची पहले अपने घर से लापता हो गई और फिर उसका शव पाया गया। बच्चियों क साथ इस तरह की घटनाओं को लेकर कांग्रेस लगातार सरकार पर सुरक्षा व्यवस्था में नाकाम होने का आरोप लगा रही है। अब एक बार फिर राजधानी में एक बच्ची के साथ अश्लील हरकत किए जाने का मामला सामने आया है।

बच्ची के ट्यूशन टीचर के बेटे पर आरोप

ये घटना बागसेवनिया इलाके की है। घरवालों के अनुसार बच्ची की मां ने उसके शरीर पर निशान देखकर पूछा तब इस बात का पता चला। इसके बाद ये मामला सामने आया और बात विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं तक जा पहुंची। ये लोग बच्ची के घरवालों के साथ थाने पहुंचे और आरोपी के ख़िलाफ़ शिकायत दर्ज कराई। इन्होंने आरोपी की गिरफ्तारी की माँग को लेकर प्रदर्शन भी किया। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।

कांग्रेस ने सरकार को घेरा

ये घटना सामने आने के बाद एक बार फिर कांग्रेस प्रदेश सरकार पर हमलावर है। जीतू पटवारी ने एक्स पर लिखा है कि ‘कितना शर्मनाक और भयावह है कि मध्य प्रदेश की हर सुबह एक मासूम बेटी के साथ कुकृत्य की खबर से शुरू होती है। भोपाल में फिर एक तीन साल की मासूम बच्ची के साथ उसके शिक्षक के बेटे ने घिनौना कृत्य किया, जिससे पूरे प्रदेश को सदमे में डाल दिया। जिन बच्चियों ने अभी ठीक से बोलना भी नहीं सीखा, उन्हें इन दरिंदों के बीच छोड़कर उनकी आवाज़ छीनी जा रही है, और इसके लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री जिम्मेदार हैं। प्रदेश में हमारी बेटियों की स्थिति यह हो गई है कि वे होश बाद में संभालती हैं, उनके साथ कुकृत्य पहले हो जाता है। आए दिन अखबार हमारी बेटियों के आंसुओं और चीखों से भरे होते हैं, लेकिन यह मौन सरकार अब अंधी और बधिर भी हो चुकी है। ‘बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ’ का नारा देने वाली इस सरकार के शासन में बेटियां पढ़ने तो जाती हैं, लेकिन बच नहीं पातीं। आख़िर कितनी और बेटियों के जीवन के साथ खिलवाड़ होने देंगे, मुख्यमंत्री जी? मेरे प्रदेश की बेटियों को एक सुरक्षित और भयमुक्त प्रदेश देने के लिए मोहन यादव जी को गृह मंत्री के पद से तुरंत इस्तीफा देना चाहिए!’

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews